Monday , May 20 2024
Breaking News

OMG: डॉक्टर ने पूछा किस सांप ने काटा, तो बोरे में बांधकर अस्पताल पहुंच गए परिजन..!

Uttar pradesh, auraiya woman was bitten by snake family reached hospital with snake: digi desk/BHN/ औरैया/ उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सांप ने काट लिया। जब अस्पताल में डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो परिजन सांप को बोरे में बंद कर हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। ये सब देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए। उन्होंने सांप को छोड़ने को कहा और महिला का इलाज किया। वहीं सांप को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कहां का है मामला?

दरअसल मामला दिबियापुर इलाके का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राणा नगर निवासी पिंकी देवी को घर के बाहर सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जब डॉक्टर ने महिला के घरवालों से पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो परिजन सांप को अस्पताल ले आए।

महिला अस्पताल में भर्ती

सांप को देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत सांप को बाहर छोड़ने को कहा। महिला के परिजन सांप को लेकर बाहर चले गए। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में भर्ती है।

तीन लोगों को सांप ने काटा

इससे पहले सोनभद्र में सांप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रात में काट लिया। सांप के डंसने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने सांप को मार डाला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर को ईश्वर चंद का परिवार सो रहा था। पत्नी अनीता, बेटी सोनी और बेटा विवेक जमीन पर सोए थे। बाहर की तरफ ईश्वर चंद सोए थे। अगले दिन सुबह अचानक उन्हें बेटी चीखने लगी। जिसे सुनकर उठ गया। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गई। इससे पहले ईश्वर कुछ समझ पाते उनकी पत्नी और बेटे का स्वास्थ्य बिगड़ गया। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां मां और बेटी की मृत्यु हो गई।

About rishi pandit

Check Also

निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

देहरादून देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *