Friday , May 17 2024
Breaking News

Ravan Dahan: देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, मां दुर्गा का हुआ विसर्जन

Dussehra ravan dahan celebration across the country devi durga visarjan: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ त्योहारों के इस सीजन में आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज के दिन जहां देशभर में नौ दिन की पूजा के बाद मां दुर्गा का विसर्जन किया गया है। वहीं असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा या विजयदशमी को धूमधाम से मनाया गया। हालाँकि मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में कई स्थानों पर रावण दहन के दौरान मूसलाधार बारिश ने उत्स्व में व्यवधान डाला बावजूद इसके लोगों का उत्साह चरम पर रहा और लोगों ने पानी में भीगते हुए रावण दहन का उत्सव मनाया तथा शक्ति की प्रतीक माँ भगवती की प्रतिमाओं को भाव भीनी विदाई देकर उन्हें विसर्जित किया।

विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में रावण दहन किया।

जम्मू के परेड ग्राउंड में बुधवार को विजयादशमी समारोह के दौरान रावण दहन किया गया। दशहरे के मौके पर रामलीला मैदान में रावण के पुतले को जलाया गया। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।

वहीं देशभर में आज नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा के बाद विसर्जन किया गया है। मां दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक युद्ध किया और दशमी के दिन उसका वध किया था। दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिन गुरुग्राम में एक कृत्रिम तालाब में भक्तों ने देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया।

 

 

 

 

 

About rishi pandit

Check Also

केरल हाईकोर्ट ने कहा- जांच का सामना कर रहे सेवानिवृत्त अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए केवल प्रोविजनल पेंशन

कोच्चि केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि विभागीय या न्यायिक कार्यवाही का सामना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *