Monday , November 2 2026
Breaking News

Panna: नदी पर बन रहे डैम की मिट्टी में हीरे की तलाश में जुट रहे सैकड़ों लोग!

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर अजयग़ढ़ घाटी में पहा़ड़ों को जो़ड़कर रुंजी नदी में विशाल डैम का निर्माण क्या कार्य चल रहा है। हीरों के लिए विख्यात इस क्षेत्र में खुदाई में हीरे की चाल निकलती है और डैम के लिए खोदी जा रही यही चाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। यहां सैक़ड़ों की तादाद में लोग इस चाल को धोकर हीरे निकालने के काम में लगे हुए हैं।

मालूम हो कि इस रुंज नदी की तलहटी में सैक़ड़ों वर्षों से हीरे मिलते आ रहे हैं अब जब इस नदी के क्षेत्र में खुदाई होकर बांध का निर्माण किया जा रहा है तो निर्माण कंपनी द्वारा खोदी गई इस मिट्टी मैं हीरे की संभावना अत्यधिक होने के कारण लोग इसकी और आकर्षित होकर हीरो की तलाश करने में लगे हुए हैं। पूर्व से ही चर्चा का विषय बना यह डैम में लोगों को हीरे मिलने की जानकारियां प्राप्त होती रही हैं, लेकिन वर्तमान समय में स्थिति और ज्यादा विकराल हो गई है जब यहां सैक़ड़ों की संख्या में लोग आकर हीरे कि खोजने के कार्य में लग गए हैं। अभी हाल ही में इसी जगह एक ब़ड़ा हीरा मिलने की काफी चर्चाएं नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हो रही हैं। इसके अलावा काफी लोगों को हीरा मिलने की भी चर्चाएं आम हैं।

हीरो के लिए विश्वविख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रुंझ नदी में इनदिनों भारी संख्या में लोग हीरा की तलाश कर रहे हैं। पन्ना, छतरपुर व उप्र के लोग रुंझ नदी में हीरा की तलास कर रहे हैं। जिसकी सूचना मिलते ही उत्तरवन वन मंडल के विश्रामगंज रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 12 मोटरसाइकिले एवं 30 लोगों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान वन विभाग की टीम को देखकर हीरा खोदने वाले मजदूरों में भगदड़ मच गई।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले की रुंझ नदी में इन दिनों डैम का निर्माण चल रहा है।जहां से भारी मात्रा में मिट्टी खोदी गई है।और मिट्टी के साथ साथ यहां हीरे की चाल भी बहुतायत मात्रा निकली है।यही वजह है कि यहां पर हीरा की तलाश करने के लिए इनदिनों मेला सा लगा हुआ है।पन्ना जिले सहित छतरपुर, व उप्र के लोग भी यहां अपनी किश्मत आजमाने के लिए हीरा खोद रहे हैं। जिसकी सूचना मिलते ही मंगलवार के दिन विश्रामगंज रेंज रेंजर जेपी मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए।जिसके बाद हीरा खोदने वालो मे भगदड़ मच गई। और लोग भाग खड़े हुए। वहीं कुछ लोग पकड़ गए।जिसमे 12 मोटरसाइकिल सहित 30 लोगों को वन विभाग ने पकड़ लिया। वहीं जब्त मोटरसाइकिलो को डिविजन कार्यालय में रखवा दिया गया है। वही गिरफ्तार किए गए मजदूरों को कार्रवाई के उपरांत छोड़ दिया गया।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *