Friday , July 4 2025
Breaking News

Astro Tips: अपनी राशि के अनुसार चुनें कार का रंग, मिलेगा भाग्य का साथ

Astro Tips: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   एक वाहन खरीदते समय हम कई मापदंड़ों का ध्यान रखते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुभ मुहूर्त की तरह ही वाहन के लिए भी शुभ रंग होता है। जिसका ध्यान बाइक, कार या स्कूटर खरीदते समय रखना चाहिए। किसी जातक की कुंडली के आधार पर ज्योतिषी भविष्यवाणी करते हैं। उसी में आते हैं शुभ मुहूर्त, वाहन खरीदने के लिए शुभ रंग, लकी नंबर प्लेट आदि। ज्योतिष शास्त्र में वाहनों का मामला शनि और शुक्र ग्रह पर निर्भर करता है। यदि आप गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो शुक्र ग्रह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्र भौतिक, सुख, धन और विलासिता का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही शनि देव का अत्यधिक महत्व भी है। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो याद रखें कि आपका जन्म कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल होनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि आपकी राशि के आधार पर वाहन के लिए आपका भाग्यशाली रंग क्या होगा

मेष

मेष राशि के जातकों को लाल या मैरून रंग की कार खरीदनी चाहिए। इस राशि वालों को ब्लैक और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृषभ 

इस राशि के लोगों के लिए सफेद या क्रीम कलर की गाड़ी खरीदना शुभ साबित होता है। वहीं पीले और पिंक रंग की कार खरीदना अशुभ होता है।

मिथुन

मिथुन राशियों के लिए गाड़ी का हरा, लाल और स्लेटी रंग शुभ माना गया है।

कर्क

कर्क राशियों के लिए लाल, सफेद और पीला रंग की कार खरीदना फायदेमंद साबित होता है।

सिंह

सिंह राशि वाले जातक यदि स्लेटी और ग्रे कलर की कार खरीदते हैं, तो यह इनके लिए शुभ होगा।

कन्या

इस राशि वालों के लिए भूरा, नीला और सफेद रंग शुभ माना गया है। कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

तुला

इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। तुला राशियों को काले और नीले रंग की कार खरीदना उत्तम साबित हो सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। आपके लिए सफेद और लाल रंग शुभ माना गया है।

धनु

धनु राशि पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के जातकों को वाहन खरीदते समय लाल, पीले या केसरिया रंग का चुनाव करना चाहिए।

मकर 

मकर राशि वालों के लिए सलेटी, नारंगी, हरा और पीला रंग शुभ है।

कुंभ

कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को वाहन खरीदते समय ग्रीन, येलो या सिल्वर रंग का चुनाव करना चाहिए।

मीन

मीन राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि वालों को सफेद, केसरिया या भूरा रंग की कार खरीदनी चाहिए।

 

About rishi pandit

Check Also

जाने 8 या 9 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन?

सावन  के महीने का भाई और बहन बेसब्री से इंताजर करते हैं क्योंकि इस माह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *