Thursday , May 16 2024
Breaking News

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना का यह है सही समय, जानिए उत्तम मुहूर्त 

Ganesh Chaturthi 2022 Sthapna: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। गणेश महोत्सव का पर्व चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अगले 10 दिनों तक चलता है। वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विदा किया जाता है। इस बार उदया तिथि के आधार पर 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाने वाला है। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। इससे श्राप लगता है। वहीं गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। आज हम आपको गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की मूर्ति स्थापना अति उत्तम मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

31 अगस्त बुधवार को सुबह 11:05 से दोपहर 01:38 के बीच भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दिन रवि योग सुबह 05:58 से दोपहर 12:12 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में शुभ कार्यों को करना अति उत्तम माना जाता है।

गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

31 अगस्त बुधवार को गणपति की स्थापना की जाएगी। गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त रात 11:05 से शुरू होकर रात 01:38 तक रहेगा। इसके बाद 9 सितंबर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन किया जाएगा। वहीं गणेश की पूजा के लिए सामग्री में भगवान गणेश की प्रतिमा, लाल कपड़ा, दूर्वा, जनेऊ, कलश, नारियल, पंचामृत, पंचमेवा, गंगाजल, रौली, लाल मौली आदि होना चाहिए।

भगवान गणेश पूजा विधि

  • गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं।
  • इसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • गणपति भगवान का गंगाजल से अभिषेक करें।
  • गणपति की प्रतिमा की स्थापना करें।
  • संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें।
  • गणेश जी को दूर्वा घास भी अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
  • गणेश जी को सिंदूर लगाएं।
  • गणेश जी का ध्यान करें।
  • भगवान गणेश को भोग लगाएं।
  • गणेश जी की आरती जरुर करें।

 

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *