Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Vastu Tips: बालकनी में  रख दें ये सामान, जल्द ही कुबेर खोल देंगे धन के द्वार

Vastu Tips: digi desk/BHN/ घर की बालकनी भी वास्तु के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक कुछ चीजों को बालकनी में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में समृद्धि पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। ऐसे में सही जगह पर चीजों को रखने के साथ-साथ सही दिशा में भी रखना बहुत जरुरी होता है। घर की बालकनी भी काफी महत्वपूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि घर की बालकनी में कौन सी चीजें रखने से घर में कुबेर का आशीर्वाद बना रहता है।

मान्यता के अनुसार तांबे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में घर की बालकनी में तांबे का सूरज जरूर रखना चाहिए।

तांबे के सूरज को वास्तु के हिसाब से बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे न केवल नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

तुलसी के पौधे में धन के देवी मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए घर की बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है। साथ ही धन की कमी भी दूर हो जाती है।

उत्तर दिशा में कुबेर निवास करते हैं। इसलिए मनी प्लांट को भी घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसे लगाने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

बालकनी में लाफिंग बुद्धा रखना भी शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु दोष निवारण के लिए सूर्य यंत्र के उपाय

सूर्य को धरती का जीवन माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य नवग्रहों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *