Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Satna: जिले में अब तक 361.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 7 अगस्त 2022 तक 361.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 404.8 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 259.4 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 179.4 मि.मी., बिरसिंहपुर में 536 मि.मी., रामपुर बघेलान में 304 मि.मी., नागौद में 551 मि.मी., जसो (नागौद) में 225.5 मि.मी., उचेहरा में 451 मि.मी., मैहर में 284.5 मि.मी., अमरपाटन में 351 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 434 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 503 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *