Saturday , July 6 2024
Breaking News

बगैर कोरोना टेस्ट आज से मुंबई में नो एंट्री, पढ़िए पूरी गाइडलाइन

CoronaVirus Latest Update Today:mumbai/ देश में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली देश की कोरोना कैपिटल बनती जा रही है, वहीं बुधवार से मुंबई जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार से लागू व्यवस्था के मुताबिक, मुंबई में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका ऐलान किया था। इसके मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोआ से मुंबई आने वाले सभी यात्रियों को पहले आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट कराना होगा।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.38 लाख हुई

कोरोना के सक्रिय केसों के मामलों में भारत की स्थिति सुधरी है और वह दुनिया में सातवें से आठवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत से ज्यादा सक्रिय मामले अमेरिका, फ्रांस, इटली, बेल्जियम, ब्राजील, रूस और पोलैंड में हैं।मंगलवार देर रात तक जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान 49,212 नए मामले मिले हैं, 40,037 मरीज ठीक हुए हैं और 694 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 92.19 लाख और ठीक होने वाले लोगों की संख्या 86.35 लाख हो गई है। अब तक 1,34,662 मरीजों की मौत हो चुकी है। 694 मौतों में दिल्ली में सबसे अधिक 109, बंगाल में 49, उत्तर प्रदेश में 33, महाराष्ट्र में 30, केरल में 24 और राजस्थान में 19 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में लगातार पांचवें दिन सौ से ज्यादा मरीजों की जान गई है।

दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

मंगलवार को दिल्ली में 6,224 नए केस मिले। देश की राजधानी में इसके साथ ही कुल संक्रमित 5.40 लाख हो गए हैं। अब तक यहां 8,621 मरीजों की जान भी जा चुकी है। महाराष्ट्र और केरल में पांच हजार से अधिक नए केस मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,439 और केरल में 5,420 नए केस मिले हैं और इन राज्यों में कुल संक्रमित क्रमशः 17.89 लाख और 5.71 लाख हो गए हैं। गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख को पार कर गया है। राज्य में दूसरे बार 1,500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

About rishi pandit

Check Also

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी

नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *