Tuesday , May 14 2024
Breaking News

MP Panchayat Election: भाजपा समर्थकों को 217 जनपद पंचायतों में मिली जीत 

Madhya Pradesh Panchayat Election digi desk/BHN/भोपाल/ त्रिस्तरीय पंचायतराज के तहत हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर लिया। कुल 313 में से 312 जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में 213 भाजपा समर्थक जीते। कांग्रेस को 77 जनपदों में बढ़त मिली है। जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी निर्वाचित सदस्यों में से होता है। इसके लिए पिछले माह जनपद सदस्यों का निर्वाचन गैर दलीय आधार पर हुआ था। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के समय सदस्य भाजपा-कांग्रेस व अन्य दलों के गुटों में शामिल होकर चुनाव लड़ते हैं।

नगरीय निकास के लिए हुए चुनाव की तुलना में भाजपा को जनपद पंचायत के चुनाव में बड़ी विजय मिली है। दूसरे चरण के लिए गुरुवार को हुए निर्वाचन में कुल 143 में से 142 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें 104 पर भाजपा, 31 पर कांग्रेस और सात स्थानों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व अन्य के सदस्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंदसौर की गरोठ जनपद पंचायत में न्यायालय का स्थगन होने के कारण चुनाव नहीं हुआ।

जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव काफी कशमकश भरा रहा। भाजपा और कांग्रेस ने अपने समर्थक सदस्यों को अध्यक्ष बनवाने के लिए धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्राएं कराईं। भाजपा ने मंत्रियों, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्रियों और विधायकों को मैदान में उतारा था। सदस्यों को प्रलोभन देने और धमकाने के आरोप भी लगे और चुनाव के समय कई स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बनी लेकिन प्रशासन की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।

भाजपा को इससे पहले जनपद पंचायत चुनाव में नहीं मिली ऐसी सफलता- शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने पर कहा कि भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। 313 में से 226 से अधिक भी भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव जीते हैं। स्वतंत्र अध्यक्षों में भी हमारे समर्थक हैं। इसके पहले जनपद पंचायत चुनाव में इतनी सफलता भाजपा को नहीं मिली। मैं मतदाताओं के प्रति आभार जताता हूं और निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को बधाई देता हूं। साथ ही यह विश्वास दिलाता हूं कि जनता की कसौटी पर खरा उतरने में हम कोई कसर न छोड़ेंगे। प्रदेश की सरकार सदैव हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री, सांसद, विधायक को धन्यवाद देते हुए कहाकि हम सब मिलकर जनता की सेवा और ग्रामीण विकास के लिए बेहतर काम करेंगे।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जनता ने दिया अभूतपूर्व समर्थन-कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनपद पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को दिए गए अभूतपूर्व समर्थन के लिए मैं मध्य प्रदेश की सम्मानित जनता का अभिनंदन करता हूं। पुलिस, पैसा और प्रशासन के दबाव के बीच आपने जिस तरह निर्भीक होकर वोट डाला और लोकतंत्र को मजबूत किया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कांग्रेस के सभी विजेता प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आगे भी इसी तरह मिलकर जनहित के लिए काम करते रहेंगे। कांग्रेस ने दावा किया कि उसे 167 जनपद पंचायतों में जीत हासिल हुई है।

दूसरा चरण

जिला- जनपद पंचायत- भाजपा-कांग्रेस- अन्य

भोपाल-1-1-0-0

राजगढ़-3-2-1-0

रायसेन-3-3-0-0

सीहोर-2-2-0-0

विदिशा-3-3-0-0

इंदौर- 2-2-0-0

खरगोन-4-3-1-0

खंडवा-3-2-1-0

धार-6-5-1-0

झाबुआ-3-1-2-0

बुरहानपुर-1-1-0-0

आलीराजपुर-3-2-1-0

बड़वानी-3-3-0-0

ग्वालियर-2-2-0-0

गुना-2-1-1-0

शिवपुरी-4-0-0-0

अशोकनगर-2-2-0-0

दतिया-1-1-0-0

जबलपुर-3-3-0-0

छिंदवाड़ा-5-4-1-0

सिवनी-4-2-0-2 (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी)

बालाघाट-5-3-2-0

मंडला-4-2-1-1 (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी)

डिंडौरी-3-1-0-2 (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी)

नरसिंहपुर-3- 2-1-0

कटनी-3-2-0-1

उज्जैन-3-2-1-0

नीमच-1-1-0-0

रतलाम-3-2-1-0

शाजापुर-2-1-1-0

आगर मालवा-2-2-0-0

मंदसौर-2-1- गरोठ जनपद के परिणाम पर न्यायालय की रोक

देवास-3-0-3-0

सागर-5- 5-0-0

छतरपुर- 4-4-0-0

दमोह-3-1-1-1

टीकमगढ़-2-1-1-0

निवाड़ी-1-1-0-0

पन्ना-2-2-0-0

रीवा- 4- 2-1-1

सिंगरौली-1-0-1-0

सीधी-2-1-1-0

सतना-4-3-1-0

नर्मदापुरम-3-3-0-0

बैतूल-5-4-1-0

हरदा-1-0-1-0

शहडोल-2-1-1-0

उमरिया-1-0-1-0

अनूपपुर-2-1-1-0

भिंड- 3-3-0-0

श्योपुर-1-0-1-0

मुरैना- 3-3-0-0

 

About rishi pandit

Check Also

Lok Sabha Phase 4 Election: 6 बजे तक 71.72% मतदान, सैलाना विधानसभा में सबसे अधिक तो इंदौर-3 में कम

Madhya pradesh mp lok sabha election 2024 phase 4 voting live polling on 8 seats …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *