Monday , May 20 2024
Breaking News

Sawan Vrat: सावन सोमवार पर जरूर रखें व्रत, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं

Sawan 2022 Vrat: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  18 जुलाई यानी कि आज सावन सोमवार का पहला व्रत है। इस दिन सोमवारी व्रत का आरंभ होने जा रहा है। इस बार पूरे सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। सावन सोमवार का व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों ही करते हैं। ऐसा माना जाता है कि व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही वे अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन सोमवार का व्रत जहां महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन के सुख के लिए करती हैं। वहीं लड़कियां यह व्रत योग्य वर पाने के लिए करती हैं। इस व्रत को करने के दौरान आप में एनर्जी बनी रहे और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

सावन सोमवार तिथि

  • 18 जुलाई 2022 सोमवार सावन का पहला सोमवार
  • 25 जुलाई 2022 सोमवार सावन का दूसरा सोमवार
  • 01 अगस्त 2022 सोमवार सावन का तीसरा सोमवार
  • 08 अगस्त 2022 सोमवार सावन का चौथा सोमवार
  • 12 अगस्त 2022 शुक्रवार सावन मास का अंतिम दिन

सावन सोमवार का व्रत करने पर ये खाएं

  • सावन सोमवार के व्रत में फल और जूस भरपूर मात्रा में लें। साथ ही मौसमी फलों आम, नाशपाती, खीरा जैसे मौसमी फल खाएं।
  • 8 से 10 गिलास पानी पीएं।
  • पानी की कमी न हो इसके लिए नारियल पानी और जूस लें।
  • सावन के व्रत में साबूदाना, मखाना, दूध, दही, पनीर का सेवन आपके शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी प्रदान करेगा।
  • साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने की खीर खाने से भी पेट भरा रहता है। साथ ही एनर्जी भी मिलती है।
  • सावन के व्रत में गुड़ का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
  • सावन के व्रत में कट्टू के आटे की पूरी और आलू की सब्जी भी खा सकते हैं।

सावन सोमवार का व्रत करने पर ये न खाएं

  • अगर आप सावन व्रत कर रहे हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां, ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस, बैंगन, मछली सेवन भूलकर भी न करें।
  • शराब जैसे नशीले पदार्थ कभी भी मानव शरीर के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। ये लीवर और किडनी जैसे अंगों को खराब कर देते हैं। वहीं सावन के पवित्र महीने का सम्मान करने के लिए शराब और मांस दोनों का सेवन न करें।
  • यदि आप सात्विक भोजन करना चाहते हैं तो अन्य सब्जियों के अलावा प्याज और लहसुन से बचना चाहिए। इन सब्जियों को गर्म और तामसिक माना जाता है। इसलिए खाने में इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ये लोग सावन का व्रत न करें

  • अगर आपकी सर्जरी हुई है या फिर किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हैं तो व्रत न करें।
  • शुगर के मरीज को व्रत करने से परहेज करना चाहिए।
  • एनीमिया की परेशानी हो तो भी व्रत नहीं करना चाहिए।
  • फेफड़ा, लिवर, हार्ट, किडनी संबंधित बीमारी होने पर व्रत नहीं रखना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को भूखे रहने वाला व्रत नहीं करना चाहिए।

 

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *