Monday , May 20 2024
Breaking News

MP: प्रदेश के साढ़े चार करोड़ लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए चलेंगे 6 विशेष अभियान

Corona vaccination in mp six special campaigns will be run to apply vigilance dose to 4 crore 50 lakh people of the state: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश में साढ़े चार करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। इसमें शुक्रवार को पहले दिन सिर्फ 75 हजार लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। 75 दिन में 18 साल से ऊपर के सभी को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन यही गति रही तो 75 दिन में एक करोड़ लोगों को भी टीका नहीं लग पाएगा। ऐसे में राज्य सरकार ने नियमित टीकाकरण अभियान के साथ ही प्रदेश में छह महाअभियान चलाने का निर्णय भी लिया है।

पहला महाअभियान 27 जुलाई का चलेगा। इसकी तैयारी अभी शुरू हो गई है। राज्य टीकाकण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि पिछले महाअभियानों में बड़ी सफलता मिली थी। इस बार भी जनसहयोग से एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 3 अगस्त, 17 अगस्त, 31 अगस्त और 28 सितंबर को महाअभियान होगा। हालांकि, टीकाकरण अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद भी ज्यादा लोग बचे रह गए तो बाद में भी अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए इस बार छोटे-छोटे अस्पतालों को भी केंद्र बनाया है। इनमें संजीवनी क्लीनिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल हैं। सतर्कता डोज लगवाने के लिए जरूरी है कि दूसरी डोज छह महीने (28 सप्ताह) पहले लग चुकी हो। जिस वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगी है वही सतर्कता डोज में भी लगाई जाएगी। डा.शुक्ला ने बताया कि सतर्कता डोज अभियान का शुभारंभ 21 जुलाई से होगा। अभी आचार संहिता के चलते यह नहीं हो पा रहा है। सभी को सतर्कता डोज लगवाने का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।

लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर से लेकर गांव तक आपदा प्रबंधन समूहों को सदस्यों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। इनका काम सत्र के दिन सभी जरूरी व्यवस् थाएं करने को लेकर रहेगा। ग्रामीण और शहरी निकायों से भी सत्र दिवस एवं स्थान की जानकारी साझा की जाएगी। जो भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे उसकी पूरी जानकारी कोविन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। छह महीने बाद टीका का असर कम होने लगता है। अभी कोरोना के मरीज भी बढ़ रहे हैं। नए-नए वेरिएंट्स आ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्कता डोज लगवानी चाहिए। इससे कोई नुकसान नहीं है।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: प्रेम प्रसंग चलते व‍िवाद में लड़की की गर्दन कटी, वहीं लड़के का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

लड़की मेडिकल कालेज में भर्ती, लड़के का शव मकरोनिया में मिलाशव लेकर एसपी आफिस पहुंचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *