Friday , May 17 2024
Breaking News

शीतलहर की चपेट में प्रदेश, 17 शहरों में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

cold wave in mp: भोपाल/ उत्‍तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं से मध्‍य प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में पारा लगातार लुढ़क रहा है। रविवार रात प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इधर, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नौगांव, उमरिया और दतिया में रिकार्ड किया गया है। रविवार रात राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम में इसी तरह ठंडक घुली रहेगी।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सागर, भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं रीवा, होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभाग के जिलों में अचानक ठंड काफी बढ़ गई। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं है।

मौसम विज्ञानी पीके शाह ने बताया कि इस बार ठंड ज्यादा पड़ेगी, क्योकि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने का सिलसिला बना रहेगा। फ‍िलहाल दक्षिणी अरब सागर में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र अभी भी सक्रिय है, जबकि चक्रवातीय परिसंचरण अब ओडिशा में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रफ समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। साथ ही दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर में एक निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय हो चुका है। इससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दिन में भी इसके कारण ठंडक बढ़ रही है।

About rishi pandit

Check Also

Chhatarpur: युवक को फंसाकर बंधक बनाने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार, शातिर अपराधी की पत्नी है मुख्य आरोपी

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ युवक को जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *