Sunday , October 6 2024
Breaking News

Entertainment : इस TV एक्ट्रेस की पर्शियन बिल्ली हुई लापता, पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebs entertainment this tv actress persian cat went missing from the bandstand police registered an fir: digi desk/BHN/मुंबई/ मुंबई के बांद्रा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बांद्रा पुलिस ने बैंडस्टैंड में बसेरा हाउस बंगले के बाहर से एक टेलीविजन एक्ट्रेस की सफेद रंग की पर्शियन बिल्ली चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ने अपनी बिल्ली के चोरी होने का आरोप अज्ञात व्यक्तियों पर लगाया है। उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करवा दिया है। मीडिया को मिली खबरों के अनुसार एक्ट्रेस सुबह-सुबह बैंडस्टैंड पर टहलने के लिए गई थी। वे वहां ऑटो रिक्शा से गई थी। जिसमें उनके साथ उनकी बिल्ली भी मौजूद थी। एक्ट्रेस के मुताबिक उसी दौरान एक अज्ञात शख्स ऑटो रिक्शा से बिल्ली चुराकर भाग गया। अब बांद्रा पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान करने के लिए वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

केनिशा भारद्वाज की बिल्ली हुई चोरी

टेलीविजन एक्ट्रेस केनिशा भारद्वाज की बिल्ली चोरी के मामले को सुनकर हर कोई हैरान है। केनिशा अपनी बिल्ली के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। तब यह घटना हुई। केनिशा को अपनी बिल्ली से काफी लगाव हैं। वे हमेशा उसे अपने पास ही रखती थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी अपनी बिल्ली की कई सारी तस्वीरें शेयर कर रखी हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ उन्होंने प्यार भरे कैप्शन भी लिखे हैं। इन सबको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि केनिशा की बिल्ली उनके दिल के कितने करीब थीं। अपनी बिल्ली के लापता होने से एक्ट्रेस काफी परेशान है। उन्होंने इसके लिए एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।

परेशान हैं केनिशा

बता दें कि एक्ट्रेस केनिशा भारद्वाज कई टीवी सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने ससुराल सिमर का में भी काम किया था। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया था कि उनकी बिल्ली को चार साल पहले उनके एक दोस्त ने गिफ्ट किया था। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी बिल्ली को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। वहीं बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि हम आरोपी को पकड़ने के लिए बैंड स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। हमने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

About rishi pandit

Check Also

बिग बॉस 18 में नजर आएंगी उर्फी जावेद की बहन उरुसा, निर्माताओं से बातचीत जारी

मुंबई,  चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *