Sunday , September 29 2024
Breaking News

Gold Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में इजाफा

Gold Price Today: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 750 रुपए की कमी के साथ 46,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इससे पहले यह 47,600 रुपए थी। इस बीच 24 कैरेट सोने की कीमत भी 820 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 51,110 रुपए रही, जो इससे पहले 51,930 रुपए थी। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 57,000 रुपए पहुंच गई है।

बता दें डॉलर की रैली में ब्रेक के बाद सर्राफा पर दबाव कम हो गया है। वह पिछले सत्र में नौ महीने के निचले स्तर से गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई, लेकिन विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि राहत अस्थायी होने की संभावना है। सोना हाजिर 0.3% की मजबूती के साथ 1,744.19 डॉलर प्रति औंस हो गया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 1,741.80 डॉलर हो गया।

 

About rishi pandit

Check Also

नवाचार के क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

नई दिल्ली  देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *