Wednesday , July 3 2024
Breaking News

MP Nikay Chunav Updates: 2 बजे तक मध्य प्रदेश के 133 नगरीय निकायों में 47 प्रतिशत मतदान

MP Nikay Chunav 2022 Updates: digi desk/BHN /इंदौर/ मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों में दोपहर2 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ। उज्जैन, खंडवा और बुरहानपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। खंडवा में 195 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है, यहां 1,75,644 मतदाता हैं। महापौर चुनाव के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से अमृता अमर यादव और कांग्रेस से आशा अमित मिश्रा के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है। इसी तरह 50 वार्ड पार्षद पदों के लिए 158 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बुरहानपुर नगर निगम के 48 वार्डों के पार्षद और महापौर के लिए कुल 207 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। 1,77,666 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महापौर पद के लिए भाजपा से माधुरी पटेल और कांग्रेस से शहनाज अंसारी मैदान में हैं। उज्जैन में 568 मतदान केंद्रों पर 4,61,103 मतदाता मतदान करेंगे। महापौर के लिए कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के मुकेश टटवाल के बीच सीधा मुकाबला है। 54 वार्डों में 178 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं।

खंडवा में आम आदमी पार्टी से महापौर प्रत्याशी का बटन इवीएम में नहीं दबने पर शिकायत दर्ज कराई गई। मतदान केंद्र पर एसडीएम अरविंद चौहान ने पहुंचकर मशीन की जांच कराई। मंदसौर नगर पालिका में 11 बजे तक 29.37 प्रतिशत और नगरी नगर परिषद में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

देवास जिले के कन्नौद में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

देवास कन्नौद के वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लातघूसे चले। यहां एक पक्ष के वोटर से दूसरे पक्ष के लोगों ने बात कर ली इस बात को लेक दोनों पक्ष के लोग अापस में उलझ पड़े। इसका वीडियो भी वहां खड़े लोगों ने बनाया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। कन्नौद में सुबह 11 बजे तक 42.39 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सतवास में दोपहर 12 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां वृद्ध दिव्यांग महिला को ट्रायसिकल पर बैठाकर मतदान के लिए स्वजन लेकर पहुंचे।

 

About rishi pandit

Check Also

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित जनसुनवाई में 92 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *