Tuesday , August 5 2025
Breaking News

Samudrik Shastra: ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं खास, चमका देती हैं पति की किस्मत

Samudrik Shastra: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सामुद्रिक शास्त्र में जातक के हाथ-पैर और शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव व गुण का आकलन किया जाता है। साथ ही भविष्य के बारे में विस्तार से बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ की उंगलियां भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में उंगलियों के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई है, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती है। आज हम लड़कियों की उंगलियों के बारे में बताने जा रहे हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक लड़कियों की अंगुलियों की बनावट के आधार पर जाना जा सकता है कि वे अपने पति के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। आइए जानते है-

  • – सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की अंगुलियां छोटी होती है। वे खर्चीले स्वभाव की होती है। ऐसी लड़कियों को महंगी वस्तु खरीदने का शौक होता है। इन्हें रिश्तों को निभाना अच्छे से आता है। ये खुले विचारों वाली होती हैं।
  • – जिन लड़कियों के हाथ की उंगली के आगे का हिस्सा पतला है। उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है। ऐसी लड़कियां केयरिंग होती हैं। परिवार के लोगों का खास ध्यान रखती हैं। वह पिता और पति दोनों के लिए लकी होती हैं।
  • – जिन युवतियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं। वो सौभाग्यशाली होती हैं। स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हर परिस्थिति में पति के साथ खड़ी रहती हैं। ये बिजनेस माइंडेड होती हैं।
  • – वहीं जिन लड़कियों की उंगलियां छोटी और पतली होती हैं। वे बेहद कंजूस होती हैं। पैसे खर्च करने के मामले में पीछे रहती हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

सावन के अंतिम सोमवार पर करें ये 5 अर्पण, शिव जी करेंगे हर मनोकामना पूर्ण

सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है, जिसे भगवान शिव की भक्ति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *