Monday , April 29 2024
Breaking News

Astro: जून का महीना है खास, 5 ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

Astro news the month of june is very special as five important planets will change position: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आनेवाला महीना ज्योतिष के हिसाब के काफी अहम रहनेवाला है। इसकी वजह ये है कि जून के महीने में 5 अहम ग्रह स्थान परिवर्तन करनेवाले हैं। इस दौरान तीन अहम ग्रहों का गोचर होगा, जबकि दो महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होगा। इससे देश-दुनिया से लेकर तमाम जातकों के जीवन में अहम बदलाव की संभावना बन रही है। इस दौरान दो महत्वपूर्ण ग्रहों की युति का शुभ संयोग भी बन रहा है, ऐसे में इसका क्या प्रभाव रहने वाला है, इस बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे। लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि जून के महीने में कब और कौन से ग्रह की स्थिति और राशि में परिवर्तन होने वाला है।

इन ग्रहों का होगा परिवर्तन

1. 3 जून 2022 को बुध, वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को बुध का वृषभ में गोचर हुआ था। इसके बाद से बुध ग्रह को तकरीबन 70 दिनों की अवधि के लिए वृषभ में रहना है। इसी राशि में पहले बुध वक्री हुए, फिर अस्त हुए और अब 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी बुध जातकों को शुभ फल प्रदान करता है।

2. इसी कड़ी में 05 जून को शनि ग्रह स्वयं अपनी राशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं। शनि का यह परिवर्तन शनिवार को सुबह 4:14 बजे होगा। शनि ग्रह को ज्योतिष में महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त होता है। ये एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए तकरीबन 2.5 वर्षों का समय लेते हैं। शनि के वक्री होने से कुछ जातकों को अप्रत्याशित रुप से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

3. सूर्य ग्रह यानि नवग्रहों के राजा भी जून के महीने में अपना महत्वपूर्ण गोचर करने जा रहे हैं। बता दें सूर्य ग्रह एक राशि में तकरीबन एक महीने की अवधि के लिए रहता है और फिर राशि परिवर्तन कर लेता है। इस कड़ी में अब सूर्य ग्रह राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। इसे मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। समय की बात करें तो, यह गोचर 15 जून, बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर होगा।

4. सुख-सुविधाओं और विलासिता के ग्रह शुक्र भी जून के महीने में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान शुक्र वृषभ राशि में आ जाएंगे जहां पहले से ही बुध मार्गी अवस्था में मौजूद होंगे। शुक्र का गोचर 18 जून, शनिवार की सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर होगा। बुध और शुक्र की युति कई जातकों के बेहद शुभ फल प्रदान करेगी।

5. जून के आखिरी दिनों में मंगलकारी ग्रह मंगल भी मेष में गोचर कर जाएगा। मंगल का यह गोचर 27 जून, सोमवार की सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर होगा। मंगल को ज्योतिष में लाल और उग्र ग्रह का दर्जा दिया गया है। इसके गोचर से जातक के जोश, हिम्मत, साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।

बन रही है ग्रहों की अद्भुत युति

जून के महीने में बुध और शुक्र ग्रह की युति का भी योग बन रहा है। दरअसल बुध अप्रैल महीने से ही वृषभ राशि में मौजूद है और अब इसी राशि में शुक्र का प्रवेश होने से बुध-शुक्र युति का भी योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार बुध-शुक्र युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है और इस योग को एक बेहद शुभ योग का दर्जा दिया गया है। शुक्र एवं बुध दोनों ही स्वाभाविक शुभ, पवित्र एवं सात्विक ग्रह हैं। बुध और शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग व्यक्ति के वैभव में वृद्धि करता है। ऐसे में इस अवधि में व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रचुर धन लाभ होगा।

इन राशियों के लिए शुभ

जूून का महीना खास तौर पर वृषभ राशि, सिंह राशि और धनु राशि के लिए बेहद शुभ और कल्याणकारी है। इन तीन राशियों के जातकों के लिए जून के महीने में आर्थिक लाभ के विशेष योग बनेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारियों को भी नई डील्स और तमाम लाभ मिलेंगे। इसके अलावा इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

About rishi pandit

Check Also

भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा करने से मिलेगी सुख और समृद्धि

वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 27 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन विकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *