Friday , July 4 2025
Breaking News

Monsoon Forecast: 15 मई तक अंडमान में दस्तक देगा मानसून, 7 दिन पहले पहुंचेगा केरल

Monsoon Forecast 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून जल्द दस्तक देगा और बारिश में काफी अच्छी होगी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहली मौसमी बारिश कर देगा। हर साल दक्षिण पश्चिम मानसून 19-20 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचता है। लेकिन इस 5 दिन पहले ही पहुंच जाएगा। वहीं 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भी संभावना है।

अंडमान सागर में तेज चलेगी हवा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानों में लगातार मानसून के समय से पहले केरल में दस्तक देने और उत्तर की तरफ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी, जो पिछले 15 दिनों में भीषण गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
16 मई से शुरू हो जाएंगी प्री मानसून गतिविधि
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्य प्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में मानसून ज्यादा मेहरबान हो सकता है। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। भोपाल में मानसून 20 जून के आसपास पहुंचेगा। जून में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। गौरतलब है कि केरल से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून फैल जाता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण ही देश में 80 फीसदी बारिश होती है।

About rishi pandit

Check Also

MP समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम हाल

नई दिल्ली मानसून पूरे देश में अपने पांव पसार चुका है। यह बारिश कहां आफत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *