Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Chhatarpur: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के सभी सरकारी दफ्तर और भवन

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के सभी सरकारी विभाग, दफ्तर, संस्थाएं, स्कूल-कालेज, आंगनबाड़ी भवन सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी तालाबों और नहरों के किनारों सहित नगरों में लगी स्ट्रीट लाइटों को भी सौर ऊर्जा से जगमगाया जाएगा। ये निर्देश कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि आज के समय में बिजली की बचत करना महत्वपूर्ण है। दिन में अनावश्यक लाइट जलाने का कोई मतलब नहीं है। सभी अपने दायित्वों को समझते हुए घरों, दफ्तरों में पंखों, बल्बों व बिजली से चलने वाले उपकरणों को अनावश्यक न चलाएं। समय-समय पर चेक करते रहें कि बिना मतलब बिजली की खपत न हो। सोलर पावर के उपयोग पर जोर देकर उन्होंने सभी एसडीएम, विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सोलर पावर लगवाने में अक्षय ऊर्जा विभाग से सहयोग लें। जहां सोलर लाइटें प्रचलन में हैं, उन्हें री-चेक करा लें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व पीईयू विभाग के अधिकारियों से कहा कि जितने भी निर्माण कार्य जारी हैं उनमें सोलर पावर का इस्तेमाल किया जाए। कोई भी भवन बिना सोलर लाइट के नहीं रहेगा।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी को शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें सोलर पावर से जोड़ने व शहर में बन रहे भवनों में सोलर पावर का इस्तेमाल अनिवार्य करें। सिंचाई विभाग को फ्लोटिंग के लिए निकाय के सभी तालाबों और नहरों के किनारे सोलर पावर के स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को भी ऊर्जा साक्षरता से जोड़कर सोलर पावर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में सोलर पावर, पीएचई, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, राजस्व, जनपद पंचायत, महिला-बाल विकास, एमपीईबी सहित खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एबी सिंह, एडीएम प्रताप सिंह चौहान, एसडीएम सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

About rishi pandit

Check Also

Damoh: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

दमोह/ दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *