Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवाओं का शुभारंभ

  • 2052 नवीन एंबुलेंस वाहनों को जिलों के लिये किया रवाना
  • जिला चिकित्सालय सतना में देखा गया सीधा प्रसारण

सतना/भोपाल ,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लाल परेड ग्राउंड भोपाल से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली के अंतर्गत 108 संजीवनी एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस की सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर संजीवनी ऐप का लोकार्पण किया और प्रदेश के 52 जिलों में तैनात होने वाली 2052 नवीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवाओं के शुभारंभ अवसर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला चिकित्सालय सतना के ओपीडी हाल में देखा और सुना गया। इस मौके पर सांसद सतना गणेश सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, सीएमएचओ डॉ अशोक अवधिया, सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी, आरएमओ डॉ अमर सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवाओं के शुभारंभ अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम केवल एंबुलेंस के लोकार्पण का ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय और गरीब किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज 2052 नये एंबुलेंस वाहन जिलों को दिए जा रहे हैं। इनमें 108 संजीवनी एंबुलेंस से कोई भी जरूरतमंद मरीज शासकीय अस्पतालों में और आयुष्मान कार्डधारी व्यक्ति प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त सुविधा के तहत पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क अदा कर इन एंबुलेंसों को अपने मनमाफिक प्राइवेट अस्पतालों में भी ले जा सकेंगे। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों एवं घायलों को मुफ्त इलाज और तत्काल रूप से इन एंबुलेंसों के माध्यम से नजदीकी अथवा जिला अस्पताल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नवीन सेवा प्रदाता संस्था के संचालक को सुचारू रूप से एंबुलेंसों के संचालन की हिदायत दी।

प्रदेश में एक एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत संजीवनी 108, जननी एक्सप्रेस एवं हेल्थ हेल्पलाइन सेवा का संचालन एवं नियंत्रण केंद्रीय एकीकृत कॉल सेंटर से किए जाने के लिये नवीन सेवाप्रदाता संस्था मे. जेएईएस प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. के साथ अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया है। नवीन व्यवस्था अंतर्गत सेवाप्रदाता संस्था द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में कुल 1002 संजीवनी 108-एम्बुलेंस वाहन तथा 1050 जननी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा। नवीन 108-सेवाप्रदाता संस्था द्वारा प्रथम चरण में 606 (264 नवीन एवं 342 संस्था को प्रदाय पूर्व संचालित) संजीवनी 108 एम्बुलेंस तथा 686 जननी एम्बुलेंस (626 नवीन एवं 60 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदत्त, सी.एस.आर. अथवा अन्य माध्यमों से जिलों में उपलब्ध) वाहनों का संचालन प्रारंभ किया गया है।

प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि 30 अप्रैल-1 मई 2022 की मध्य रात्रि 12 बजे से संस्था द्वारा राज्य स्तरीय केन्द्रीयकृत 108-कॉल सेंटर के माध्यम से प्रदेश में संजीवनी-108 सेवा का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस संबंध में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अमले को सूचित किया गया है। इसके साथ ही जिलों के लिये आवंटित एंबुलेंस वाहनों को मध्यरात्रि के पूर्व बेस लोकेशन पर तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

About rishi pandit

Check Also

Panna: लोकायुक्त की कार्रवाई, अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ पन्ना जिले में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *