Monday , May 20 2024
Breaking News

Entertainment: जल्द ही रिलीज होगी अनिल कपूर और हर्षवर्धन की ‘थार’

Upcoming movies thar release anil kapoor and harshvardhans thar to release soon: digi desk/BHN/मुंबई/ बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘थार’ रिलीज़ होने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने ‘थार’ की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख, सतीश कौशिक और अनिल कपूर लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में सस्पेंस, रहस्य और रोमांच का जबरदस्त कॉम्बीनेशन होगा। यह राज सिंह चौधरी के निर्देशन में पहली फिल्म है। इस फिल्म में अनिल और हर्षवर्धन आमने-सामने होंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक को अनिल कपूर और हर्षवर्धन दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘रेगिस्तान के रेत में दबे राज भी अब कानून के इन लंबे हाथों से नहीं बच पाएंगे। ‘थार’ देखिएगा जरूर…. आ रहा है जल्द ही, नेटफ्लिक्स पर।’

‘थार’ जल्द ही होगी रिलीज

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। थार एक क्लासिक थ्रिलर है जिसे सस्पेंस, मिस्ट्री और ड्रामा के साथ जोड़ा गया है। यह फिल्म देश के कुछ सबसे खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई है। ‘थार’ में ये दूसरी बार होगा जब ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर, ‘एके बनाम एके’ के बाद अनिल और हर्ष की जोड़ी एक बार साथ में नज़र आएगी।
यह फिल्म सिद्धार्थ की कहानी बताती है, जो हाल ही में हुई हिंसक हत्याओं के बाद काफी परेशान है। चीजें तब एक दिलचस्प मोड़ लेती हैं जब एक स्थानीय पुलिस सुरेखा सिंह इन हत्याओं की जांच करती है। ‘थार’ अनिल कपूर फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित और राज सिंह चौधरी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में हर्षवर्धन और फातिमा पहली बार एक पेयर के रूप में साथ नज़र आने वाले हैं।

इस फिल्म में आने वाले थे साथ

इससे पहले अनिल और हर्षवर्धन को साथ में ‘AK Vs AK’ में भी देखा गया था। उस फिल्म में हर्षवर्धन का छोटा सा रोल था। अनिल और हर्षवर्धन ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पर बनने वाली बायोपिक में नजर आने वाले थे, लेकिन यह बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा, जबकि अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाने वाले थे।

About rishi pandit

Check Also

कांस फिल्म फेस्टिवल मे कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, हाई स्लिट गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कांस फिल्म फेस्टिबल में अपना जलवा बिखेरा है। 14 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *