Thursday , May 15 2025
Breaking News

MP Weather Alert: फिर बढ़ने लगी तपिश, आज 41 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

MP.Weather update the heat started increasing slowly today the mercury may reach beyond 41 degrees/भोपाल/ वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत में भी कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। इस वजह से पड़ोसी राज्‍यों राजस्थान, गुजरात में तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में भी एक बार फिर गमी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला 19 अप्रैल तक बना रहेगा। 19 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान में कमी आने लगेगी। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह के समय मध्यम स्तर के बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उधर शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

दो दिन बाद बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। इसके चलते पड़ोसी राज्य राजस्थान एवं गुजरात में भी तापमान बढ़ने लगा है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। 19 अप्रैल से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो 20 मई से दौड़ेगी, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 7 दिन फ्री यात्रा की सौगात

इंदौर  इंदौर मेट्रो के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को बड़ी अच्छी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *