Friday , May 17 2024
Breaking News

Chaitra Navratri: राशि अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं इस रंग के फूल, तकदीर बदलने में देर नहीं लगेगी

Chaitra Navratri 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ चैत्र नवरात्रि पर्व का आरंभ आज (शनिवार) से हो गया है। जिसका समापन 11 अप्रैल को होगा। 9 दिनों तक भक्त माता की पूजा-अर्चना करेंगे। मान्यता है कि इन दिनों मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में फूलों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में नवरात्र में राशि के अनुसार भगवती को फूल अर्पित करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं राशियों के अनुसार कौन-से पुष्प चढ़ाना शुभ है।

मेष-मेष राशि के स्वामी मंगल है। ऐसे में इस राशि वालों को नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए।

वृषभ-इस राशि पर शुक्र ग्रह का अधिपत्य है। शुक्र ग्रह को सफेद रंग प्रिय है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए।

मिथुन-मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। बुध का संबंध हरे और पीले रंग से है। इस राशि के जातक मां दुर्गा को पीले या हरे रंग के फूल अर्पित करें।

कर्क-इस राशि के जातकों को देवी को कमल या चमेली के फूल अर्पित करना चाहिए।

सिंह-सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है। इसलिए इस राशि के लोगों को लाल और नारंगी रंग के फूल मां दुर्गा को चढ़ाने चाहिए।

कन्या-कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में इस राशि के जातक देवी को पीले या हरे रंग के पुष्प अर्पित करें।

तुला-तुला राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को सफेद रंग प्रिय है। इस राशिवालों को मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए।

वृश्चिक-इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

धनु-धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव है। गुरु को पीला रंग पसंद है। ऐसे में इस राशि के जातक देवी को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें।

मकरमकर राशि के स्वामी शनि देव है। कर्मफल दाता को नीला रंग पसंद है। ऐसे में मकर राशि के जातकों को अपराजिता के फूल मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए।

कुंभ-कुंभ राशि के जातकों को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

मीन- मीन राशि के जातकों को पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *