Thursday , May 2 2024
Breaking News

Weather Alert: भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में तेज धूप, IMD का अलर्ट

Weather Forecast: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को भीषण गर्मी दर्ज होने की संभावना है। जिसमें अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 31 मार्च तक हीटवेव रहेगी। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, ‘लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति गंभीर हो गई है।’ उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू का दौर अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रहेगा।

बता दें मैदानी इलाकों के लिए तब हीटवेव घोषित की जाती है। जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर नॉर्मल तापमान 6.4 से अधिक है, तो एक गंभीर हीटवेव होता है। आईएमडी के मौसम विज्ञानिक आर.के.जेनामनी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 1-2 अप्रैल को तापमान में मामूली गिरावट होगी। अगले 5 दिनों तक मध्य भारत और महाराष्ट्र में हीटवेव रहेगी। 1950 के बाद ऐसा दूसरी बार है कि राजधानी में इतनी गर्मी पड़ रही है। स्काईमेट वेदर से महेश पलावत ने कहा कि मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति, राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक एंटी-साइक्लोन की उपस्थिति उत्तर व मध्य भारत में गर्म हवाओं को आगे बढ़ा रही थीं।

ओडिशा में भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि ओडिशा के कई जिलें तीन दिनों में भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि कुछ क्षेत्रों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 30 मार्च को पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। इन क्षेत्रों में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति रहेगी। मुंबई आईएमडी से जयंत सरकार ने बताया कि अहमदनगर, सोलापुर, जलगांव और मराठवाड़ा में गुरुवार और शुक्रवार गर्म हवाएं चलेंगी। मुंबई में अगले 5 दिन तक गर्म हवाएं नहीं चलेंगी।

 

About rishi pandit

Check Also

खरगे का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस अब हिंदू समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रही

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के सुरेंद्र नगर में भाजपा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *