Jio 259 Plan: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ देश के सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो ने 259 रुपए का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को एक माह की वैलिडिटी के साथ मिलेगी। जियो के इस प्रीपेड प्लान के साथ अब यूजर्स को हर माह रिचार्ज करने के लिए सिर्फ एक तारीख याद रखनी होगी। दरअसल Jio ‘कैलेंडर महीने की वैधता’ के साथ प्रीपेड प्लान पेश करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है।
रिलायंस जियो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 259 रुपए के प्लान में यूजर्स को 1.5 GB डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ पूरे महीने के लिए अन्य लाभ मिलेंगे। यहां आपको बता दें कि इस दौरान महीना चाहे 30 दिन का हो या 31 दिन का, यूजर्स को माह की किसी एक तारीख को ही अपना रिचार्ज कराना होगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई यूजर्स 7 मार्च को नए 259 रुपए मासिक प्लान के साथ रिचार्ज करता है, तो उसे आने वाले सभी महीनों की 7 तारीख को फिर से रिचार्ज करना होगा।
Bhaskar Hindi News