Saturday , May 17 2025
Breaking News

Katni: चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरियापान के बावली मंदिर के पास आज सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही उमारियापान थाना प्रभारी गणेश विश्वकर्मा घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लाश की शिनाख्त करीब तीन घंटे बाद हो पाई जिस पर कटरा बाजार निवासी महाजन गौंटिया पिता निम्मू 45 वर्ष के स्‍वजनों ने बताया की शनिवार की रात घर से आठ बजे घर से निकला था रात को घर नहीं पहुंचे सुबह दस बजे हम लोगों को पता चला तब जाकर हम लोग पहचान की घटना की जानकारी उमरियापान में आग की तरह फ़ैल गई। झाड़ फूंक का भी काम करता था पोस्ट मार्टम उपरांत लाश स्‍वजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।

25 मार्च की रात हो चुकी हैं कटनी में दो हत्याएं 

खेत पर निकलने के विवाद में खुर्द में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला एनकेजे थाना का है। एनकेजे थाना क्षेत्र के खिरहनी खुर्द गांव में खेत से निकलने के विवाद में एक किसान पर लाठियों से हमला कर दिया गया। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि खिरहनी खुर्द गांव निवासी रामकिशोर पिता मगनलाल बर्मन (45) किसानी करता था। खेत से निकलने की बात पर उसके परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद था। शुक्रवार देर रात प्रेमलाल बर्मन, अजीत बर्मन, कमलेश, रवि बर्मन और आकाली ठाकुर ने खेत से निकलने के बात पर विवाद करने लगे। इस बीच सभी ने मिलकर रामकिशोर बर्मन पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके कारण रामकिशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर कर दिया गया। जबलपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सेना के चरणों में देश नतमस्तक

जबलपुर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में दिए गए अपने हालिया बयान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *