Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Katni: खेत पर निकलने की विवाद में किसान की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस 

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ खेत पर निकलने के विवाद में खुर्द में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला NKJ थाना का है। NKJ थाना क्षेत्र के खिरहनी खुर्द गांव में खेत से निकलने के विवाद में एक किसान पर लाठियों से हमला कर दिया गया। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि खिरहनी खुर्द गांव निवासी रामकिशोर पिता मगनलाल बर्मन (45) किसानी करता था। खेत से निकलने की बात पर उसके परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद था। शुक्रवार देर रात प्रेमलाल बर्मन, अजीत बर्मन, कमलेश, रवि बर्मन और आकाली ठाकुर ने खेत से निकलने के बात पर विवाद करने लगे। इस बीच सभी ने मिलकर रामकिशोर बर्मन पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके कारण रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर कर दिया गया। जबलपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

हरदुआ गांव में युवक की हत्या 

वहीं एक अन्य मामले में स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम हरदुआ में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या यहां स्थित प्राथमिक शाला भवन मं की गई है। हत्या के बाद आरोपित फरार है।मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा तैयार कर रही है। चल अमदाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि ग्राम हरदुआ निवासी आकाश कोल पिता रति कोल उम्र 22 वर्ष कि बीती रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय मृतक घर से टहलने निकला था और उसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा सुबह के समय स्कूल की सफाई के लिए जब स्वीपर स्कूल प्रांगण पहुंचा तो उसने खून भरी लाश को देखकर घबरा गया और तत्काल उसकी सूचना मौके पर पड़ोसियों को दी जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है‌। इसके विभिन्न पहलुओं का पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से हत्या की गई है।

 

About rishi pandit

Check Also

शिवपुरी में साढ़े तीन करोड़ की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

 शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस 17 किलो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *