Saturday , September 21 2024
Breaking News

अमेरिका में कोरोना की दूसरी लहर, अस्‍पताल में मरीजों की संख्‍या रिकॉर्ड स्‍तर पर

Corona :florida/ अमेरिका के कई प्रांतों में रोजाना के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। टेक्सास में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा दस लाख के पार पहुंच गया है। जबकि कैलिफोर्निया में पीड़ितों की संख्या दस लाख के करीब पहुंच गई है। फ्लोरिडा में भी कोरोना रोगियों का आंकड़ा साढ़े आठ लाख के पास पहुंच गया है। अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। लगातार छठे दिन एक लाख से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए। इससे कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ चार लाख से ज्यादा हो गया है। अब तक कुल दो लाख 40 हजार से अधिक पीड़ितों की जान गई है। जबकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। समाचार एजेंसी रायटर के डाटा के अनुसार, अमेरिका में सोमवार को करीब एक लाख 25 हजार नए पॉजिटिव केस पाए गए। एक दिन पहले भी करीब एक लाख दस हजार संक्रमित मिले थे। जबकि गत शनिवार को रिकॉर्ड एक लाख 30 हजार से ज्यादा पीड़ित पाए गए थे। दूसरे दौर की कोरोना महामारी की चपेट में आए यूरोप में भी संकट गहरा गया है। कई यूरोपीय देशों के अस्पताल मरीजों से भर गए हैं।

बढ़ते मरीजों के चलते अस्पतालों को स्टाफ की कमी से भी जूझना पड़ रहा है। इटली और फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों में कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। यूरोपीय देशों में अब तक कुल एक करोड़ 23 लाख से ज्यादा मामले पाए गए हैं। दो लाख 95 हजार से अधिक पीड़ितों की मौत हुई है। ईरान में फिर कोरोना का कहर बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए राजधानी तेहरान में मंगलवार से एक माह के लिए रात का कर्फ्यू लगा दिया गया।

About rishi pandit

Check Also

मिडिल ईस्ट में इजरायल की सपोर्ट के लिए अमेरिका की तीनों सेनाएं मौजूद, हर पल युद्ध के लिए तैयार

वॉशिंगटन  अमेरिका ने लगभग एक साल से मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *