Sunday , September 22 2024
Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020: रुझान में NDA को 130 सीट, पहला रिजल्‍ट बीजेपी के पक्ष में, दरभंगा प्रत्‍याशी जीते

 Bihar Vidhan Sabha Chunav :patna/ बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा।इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि दरंभगा में भाजपा की जीत हो गई है। वहां से प्रत्‍याशी जीत गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरू में गठबंठन आगे था, लेकिन सभी 243 सीटों के रुझान आने के बाद तस्वीर पलटती दिख रही है। ताजा खबर के अनुसार, महागठबंधन 102 तो एनडीए 130 पर आगे चल रहा है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 73 सीटेंं मिलती नजर आ रही है। वहीं आरजेडी 61 सीट पर आगे है। जेडीयू को 47 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 सीट है। बड़ी खबर यह भी है कि हसनपुर सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। इसी तरह हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी पर भी हार का डर मंडरा रहा है।

बिहार चुनाव परिणाम की अब तक की बड़ी बातें

3.49PM: बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री की मांग उठने लगी है। बिहार में भाजपा एससी मोर्चे के प्रमुख अजित कुमार ने कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इसलिए भाजपा का मुख्यमंत्री होना चाहिए। कहा जा रहा है कि अब यह भाजपा और जेडीयू के बीच सबसे बड़ा मुद्दा हो सकता है। जेडीयू का दावा है कि लोगों ने नीतीश को वोट दिया है।

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *