Sunday , May 4 2025
Breaking News

MP Crime: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, सुरक्षाकर्मी है आरोपी 

MP Crime, widow woman raped on the pretext of marriage: digi desk/BHN/भोपाल/ राजधानी में निशातपुरा थाना पुलिस ने एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने का केस दर्ज किया है। आरोपित एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मी है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसका चार साल का एक बेटा है। वह निजी काम करके गुजारा कर रही है। दो माह पहले उसका परिचय रवि उर्फ फारुख से हुआ था। परिचय के बाद फारुख उसके व उसके बच्चे के प्रति सहानुभूति दिखाने लगा था। इससे वह भी फारुख पर भरोसा करने लगी थी। एक जनवरी को फारुख नए साल की बधाई देने उसके घर आया था। तब उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर फारुख ने शादी करने के साथ ही महिला और उसके बच्चे को संरक्षण देने की बात कहकर महिला को शिकायत करने से रोक दिया था।

इसके बाद फारुख का महिला के घर आना-जाना बढ़ गया। उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शुरूआत में तो फारूख का व्यवहार महिला के प्रति ठीक रहा। वह बच्चे की भी देखभाल करने लगा था, लेकिन शादी करने की बात करने पर वह महिला के साथ मारपीट करने लगा। दुष्कर्म का विरोध करने पर फारुख महिला को बच्चे को जान से मार देने की धमकी देने लगा। इससे महिला बुरी तरह भयभीत रहने के साथ ही मानसिक रूप से परेशान हो गई। शुक्रवार को महिला ने हिम्मत करके थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसकी भनक लगने पर आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

MP: विधायक-सांसदों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की नजर, संगठन चुनाव में समर्थक या रिश्तेदारों की नहीं कर पाएंगे नियुक्ति

भाजपा संगठन चुनाव पर केंद्रीय नेतृत्व की विशेष नजरMP-MLA को नियुक्ति में हस्तक्षेप नहीं करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *