Monday , November 9 2026
Breaking News

Entertainment: गंगूबाई बनकर Alia को टक्कर दे रहीं Urfi , एक्ट्रेस को साड़ी में देख फैंस शॉक्ड

Urfi javed recreates alia bhatt gangubai kathiawadi dholida song look: digi desk/BHN/मुंबई/   बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद किसी न किसी कारण से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं। एक्ट्रेस अपने यूनिक लुक्स से फैंस को अट्रैक्ट करती है। हाल ही में उर्फी ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के सॉन्ग ढोलिडा से आलिया भट्ट के लुक को रीक्रिएट किया। यूजर्स को एक्ट्रेस का ये अंदाज बेहद पंसद आ रहा है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट की तरह सफेद साड़ी पहनी है। उर्फी बिल्कुल आलिया जैसी ही दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा, ‘लगता है कौन? इस लुक को फिर से बनाने में मजा आया।’

उर्फी जावेद के वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। फैंस उनके वीडियो पर दिल और आग इमोजी बनाकर प्यार जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि अच्छी लग रही हो। वहीं कई लोग एक्ट्रेस को साड़ी में देख शॉक्ड हो गए। उन्हें साड़ी में उर्फी को देख अच्छा लगा।

वन शोल्डर और वन लेग आउटफिट में आई नजर

हाल ही में उर्फी जावेद ने एक और पोस्ट किया। जिसमें वह वन शोल्डर और वन लेग आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। जहां कई लोगों ने बेतुके कपड़े पहनने के लिए एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया। वहीं अन्य ने दिल और आग वाली इमोजी देकर रिएक्टर किया। पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स और चार हजार से अधिक कमेंट्स मिले।

ट्रोलिंग पर कहीं ये बात

इससे पहले एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बारे में बात की। कहा कि वह मुश्किल से इसकी परवाह करती हैं। उर्फी ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है। मुझे नहीं पता कि मैं ऐसी क्यों हूं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ मूर्खों की राय मुझे क्यों परेशान करेगी। बेशक मीडिया ने भी एक हद तक मुझे शर्मिंदा किया है।

About rishi pandit

Check Also

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *