Bappi Lahiri Last Rites: digi desk/BHN/मुंबई/ बीते 4 दशक तक लोगों के दिलों पर राज करने वाले संगीतकार और गायक बप्पी
लाहिड़ी का अब से कुछ देर पहले अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की आयु में मंगलवार, 15 फरवरी को निधन हो गया था। लता मंगेशकर के बाद बप्पी लाहिड़ी के निधन से संगीत प्रेमियों और उनके प्रशंसकों को बड़ा धक्का लगा है। बप्पी लाहिड़ी के निधन के बाद उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी का इंतजार किया जा रहा था, जो लॉस एंजिल्स से भारत पहुंच चुके हैं।
विले पार्ले शमशान घाट पर अंतिम संस्कार
गायक व संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार सुबह हुआ। उनके पार्थिव शरीर को उनके
घर से विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया गया, ताकि उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें अंतिम विदाई दे सकें। अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद सुबह करीब 10 बजे गायक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बप्पी लाहिड़ी के कई प्रशंसक पहुंचे।
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित थे बप्पी
गौरतलब है कि बप्पी लाहिड़ी कई स्वास्थ्य जटिलताओं और OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण बीमार थे और वह एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकि बीते मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
गौरतलब है कि बप्पी लाहिड़ी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजीत पवार, महाविकास अघाड़ी सरकार के शीर्ष नेता, विपक्ष के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रवीण दरेकर और अन्य जैसे कई शीर्ष राजनेताओं ने लाहिड़ी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
Bhaskar Hindi News