Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Sugarcane Juice: स्वाद में मज़ेदार होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है गन्ने का रस

Health know amazing health benefits of drinking sugarcane juice: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ फलों का जूस किसी भी समय पीने से आपको तुरंत ताज़गी मिली है। खासतौर पर ठंडा जूस गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देता है। हालांकि, ठंडे मौसम में भी जूस पीने से ताज़गी मिलती है। आपने मौसमी, संतरे और कई फलों का जूस खूब पिया होगा। इसी तरह गन्ने का जूस भी पी सकते हैं। यह जूस न सिर्फ रिफ्रेश महसूस कराता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है और एक हेल्दी ड्रिंक है।

इसमें आयरन, मैग्नेशियम कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे गुण मौजूद होते हैं। इन सभी तत्वों की ज़रूरत हमारे शरीर को होती है। ये उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करता है, हड्डियों को मजबूत करता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है, वजन घटाने में सहायक है। इसके साथ ही जॉन्डिस और वायरल फीवर में भी लाभदायक है। गर्मी के दिनों में शरीर को हायड्रेड रखने में गन्ने का रस बहुत ही लाभकारी होता है। आइए गन्ने रस पीने के फायदे जानते हैं।

पीलिया होने पर फायदेमंद

डॉक्टर्स हमेशा पीलिया होने पर मरीज़ को गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं मधुमेह से पीड़ित लोग भी गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। इसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में पाया जाता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र को करता है मज़बूत

इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचनतंत्र के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके साथ ही गन्ने का रस पेट में होने वाले संक्रमण को समाप्त करने में सहायक है। जब कभी आपको कब्ज़ की समस्या हो तो गन्ने का रस ट्राई करें। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

कैंसर रोग में प्रभावशाली

इसमें आयरन, मैग्नेशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं जो कैंसर रोग से लड़ने की क्षमता देते हैं। इन तत्वों की वजह से गन्ने के रस का स्वाद नमकीन होता है।

त्वचा के लिए भी लाभदायक

गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा की सभी समस्यायों को दूर करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है। आप चाहे तो त्वचा पर निखार लाने के लिए गन्ने के रस का रोज़ाना कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

कंबोडिया मानव तस्करी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 पटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *