Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 4th February: व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं मिथुन राशि वाले, जानिए शुक्रवार का पंचांग और अपना राशिफल 

4 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज वैभव लक्ष्मी का व्रत है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज  विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।  प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Today Panchang

दिनांक 04 फरवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 07:10 am
सूर्यास्त 06:02 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कुम्भ 10:03 am तक फिर मीन
करण वणिज
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:54 pm से 06:20 pm तक

राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है, इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

राशिफल

 

मेष- आज प्रातःकाल10:03 के बाद सूर्य का दशम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा ।स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा ।लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष – चन्द्रमा का 10:03am के बाद एकादश गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा  रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन यात्रा का है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं।तिल व गुड़ का दान करें।हरा व नीला  रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है ।10:03 am के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे।व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।सफ़ेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह-  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें।लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या-  आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है।बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला – 10:03am के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

वृश्चिक –  राशि स्वामी मंगल व 10:03am के बाद चन्द्रमा का पँचम गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु – आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का मकर तथा चन्द्र का 10:03am के बाद मीन गोचर अति अनुकूल है।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद  रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

मकर – शनि का मकर व चन्द्रमा का तृतीय गोचर आज इस राशि के लिए  अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे।बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमानबाहुक का 07 पाठ करें।

कुंभ- राशि स्वामी शनि  का द्वादश व 10:03am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय  भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन –  10:03am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।टीचिंग ,मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। धनु के गुरु व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।माघ माह में तिल व कम्बल का दान करें।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *