Saturday , July 5 2025
Breaking News

Weather Alert: अभी नहीं जाने वाली ठंड, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD का अलर्ट

Weather Update: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर कम नहीं हो रहा है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में इसी तरह की ठंड पड़ती रहेगी। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों के लिए ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर ने कहा है कि आज उत्तर-पूर्वी भारत में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात संभव है। बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

राजधानी दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट

चंडीगढ़ की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश 3 से 4 दिन तक रहेगा कोल्ड डे
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे हो सकता है। इस दौरान बहुत ठंड पड़ेगी। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इन राज्यों में भी मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है।

About rishi pandit

Check Also

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर, 36 लोग घायल; नाश्ते के लिए रुका था काफिला

श्रीनगर  जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हादसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *