Saturday , May 4 2024
Breaking News

Weather Update MP: शीतलहर ने गिराया तापमान-अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

MP Weather Alert: digi desk/BHN/झाबुआ/ इन दिनों शीतलहर ने ठंड का असर तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों से दिन में भी शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। शीतलहर के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ था, जो गिरकर सोमवार को 20.08 डिग्री पर आ गया है। 5 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इसी तरह न्यूनतम तापमान रविवार को 14.04 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सोमवार को लुढ़ककर 6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में तो 8 डिग्री की गिरावट हुई है।

पिछले दो दिनों से शीतलहर के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई है। पहले सुबह-शाम ठंड का असर बना रहताा था। अब दो-तीन दिनों से दिन में भी शीतलहर के कारण ठंड का असर अधिक बना हुआ है। दिन में ठंडी हवाए चलने से लोग ऊनी वस्त्रों में लिपटे दिखाई दे रहे हैं। सुबह-शाम तो शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जल जाते हैं।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में  गिरावट

पिछले दो दिनों से दिन में भी ठंडा मौसम बना हुआ है। पिछले दिनों ठंड कम हो जाने से दिन में ठंड का असर कम हो जाता था। लेकिन दो दिनों से दिन में ठंडी हवाए चल रही है। जिसके कारण दिन में भी ठंड अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कश्मीर घाटी व उत्त्तरांचल में हो रही बर्फबारी का असर क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। आगामी दिनों में भी ठंडा मौसम बने रहने की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में पुस्तक मेले के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

टीकमगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़  नवीत कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *