Friday , May 10 2024
Breaking News

अतीत की गलतियों को सुधार रहा देश-PM, इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण

PM modi to unveil hologram statue of subhas chandra bose at india gate: digi desk/BHN//नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर रविवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की संस्कृति और मूल्यों के अलावा कई महान लोगों के योगदान को मिटाने की कोशिशें की गई थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश अब अतीत की गलतियों को सुधार रहा है। इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत 2047 में देश की आजादी के 100वें वर्ष से पहले ‘नए भारत’ के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने लोगों से नेताजी के ‘कर सकता हूं’ और ‘करके रहूंगा’ की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में लाखों लोगों का बलिदान शामिल है, लेकिन उनके इतिहास को सीमित करने के प्रयास किए गए। लेकिन स्वतंत्रता के दशकों बाद आज देश उन गलतियों को सुधार रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर जल्द ही ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह लोकतांत्रिक संस्थानों और वर्तमान व भविष्य की पीढि़यों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाएगी और उन्हें प्रेरणा देगी। होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और छह फीट चौड़ी है।

सरकार नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।’

चार वर्ष के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किए

केंद्र सरकार ने देश में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने और नि:स्वार्थ सेवा करने वालों को सम्मानित करने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता पर रखा है।

About rishi pandit

Check Also

प्रसिद्ध केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे, बाहर भक्तों की कतार

उत्तराखंड उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *