Celebs actor arun bali diagnosed with rare neuromuscular disease admitted to hospital: digi desk/BHN/मुंबई/ बॉलीवुड एक्टर अरुण बाली की तबीयत ठीक नहीं है। 79 वर्षीय अभिनेता न्यूरोमस्कुलर बीमारी से लड़ रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अरुण एक दुर्लभ बीमारी का शिकार हुए हैं। जिस कारण उन्हें बोलने में परेशानी हो रही हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
हॉस्पिटल में हुए एडमिट
CINTAA की सदस्य नुपुर अलंकार ने जब अरुण बाली से बात की। तब उन्हें पता चला कि अरुण ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। एक इंटरव्यू में नुपुर ने बताया कि मैं बाली सर से फोन पर बात कर रही थीं। मुझे उनकी आवाज में कुछ गलत महसूस हुआ। इसके बाद मैंने उनके बेटे अंकुश से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। फिर मैंने राजीव मेनन को इस बारे में बताया। उन्हें एडवाइज दी कि एक्टर को जल्द हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया जाए।
बेटी ने दी जानकारी
अरुण बाली की बेटी ने बाद में जानकारी साझा की। बताया कि उनके पिता Myasthenia Gravis नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित है। जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है।
अरुण बाली का करियर
बता दें अरुण बाली का जन्म लाहौर में 1942 में हुआ था। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। अरुण ने राजू बन गया जेंटलमैंन, खलनायक, फूल और अंगारे, आ गले लग जा, पुलिसवाला गुंडा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, सत्या, हे राम, ओम जय जगदीश, लगे रहो मुन्ना भाई, बर्फी, एयरलिफ्ट, रेडी, बागी 2, केदरनाक और पानी जैसी फिल्मों में काम किया है। वे कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।