Monday , July 8 2024
Breaking News

World : रूस ने तैयार किया सबसे भारी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान, जानिए Tu-160M की खूबियां

Russia first newly built tu 160m heaviest supersonic fighter plane white know the features: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ रूस की टुपोलेव पब्लिक ज्वाइंट स्टॉक कंपनी के Tu-160M बॉम्बर सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने पहली बार उड़ान भरी है। Tu-160M दुनिया का सबसे भारी सुपरसोनिक विमान है। ये मिसाइल हमले करने में सक्षम है। रूसी सेना के पायलटों ने इसका उपनाम व्हाइट स्वान रखा है। Tu-160M ने पहली आसमानी उड़ान कजान एविएशन एंटरप्राइज के हवाई क्षेत्र में भरी है।

30 मिनट तक भरी उड़ान

रूस की समाचार एजेंसी ने कहा कि लड़ाकू विमान ने 600 मीटर की ऊंचाई पर 30 मिनट तक उड़ान भरी। इसमें लगे उपकरण 80 फीसदी तक आधुनिक और अपग्रेडेड हैं। यह परमाणु और दूसरे पारंपरिक हथियारों से दूर दराज के क्षेत्रों पर हमला करने का काम करेगी।

सुपरसोनिक बॉम्बर रूस की ताकत

रूस यह विमान ऐसे समय में लेकर आया है, जब अमेरिका बॉर्डर से सैनिकों को पीछे करने का दबाव बना रहा है। रूस ने यूक्रेन से लगने वाली अपनी सीमा पर सैनिकों तैनात कर रखा है। Tu-160M को अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन ब्लैकजैक कहता है। मिसाइल क्षमता से लैस सुपरसोनिक बॉम्बर Tu 160M और Tu 95MS को रूसी वायु सेना की बड़ी ताकत माना जाता है।

यूक्रेन के कारण तनाव

अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन के कारण तनाव चल रहा है। यूएस ने आशंका जताई है कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है, इसलिए सीमा से अपने सैनिकों को नहीं हटा रहा है। हालांकि रूस सरकार ने कहा है कि हमला करने का कोई इरादा नहीं है।

 

About rishi pandit

Check Also

फ्रांस में संसदीय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ, दक्षिणपंथी पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है

पेरिस फ्रांस में रविवार को संसदीय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। माना जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *