Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Weekly Horscope 2 to 8 Jan: ईश्वरीय शक्तियों का साथ है, तरक्की मिलेगी, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह 

Weekly Horscope 2 to 8 Jan 2022:

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) ईश्वरीय शक्तियां आपके साथ हैं। संघर्ष के एक अंतराल के बाद व्यापार व पेशेवर मामलों में सफलता मिलेगी। भावी तरक्की की मजबूत नींव बनाएंगे। कार्यस्थल पर भरोसे के साथ दो लोगों संग जिम्मेदारियां साझा कर सकते हैं। अहंकारी व्यक्ति से बचें। परिवार व संतान की इच्छाएं पूर्ण करेंगे। निजी संबंध मधुर रहेंगे। परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, पर सत्य व प्राथमिकताओं के साथ समझौता करने से बचें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन

वृष (21 अप्रैल-21 मई) भारमुक्त व प्रसन्न महसूस करेंगे। संबंधों व कार्यस्थल पर स्वतंत्रता को महत्व देंगे। आपके पास नए विचार व योजनाएं हैं। व्यावसायिक जीवन में न्याय व निजी संबंधों में प्राथमिकताओं व मूल्यों के लिए खड़े होंगे। रचनात्मकता व भावनाएं अभिव्यक्त करेंगे। व्यावसायिक अवसर दृष्टिकोण को विस्तृत करेगा। यात्रा से तरोताजा होंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां साझा करेंगे। लोगों की अप्रत्याशित प्रतिक्रिया को लेकर सचेत रहें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

मिथुन (22 मई-21 जून) अंतर्मन की आवाज स्पष्ट सुनाई देगी। उस पर भरोसा करते हुए निजी संबंधों को वादों से मजबूती देने का यह सही समय है। कार्यक्षेत्र में सभी के सहयोग से बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने नियमों व तौर-तरीकों से ऊपर उठकर नए मानक स्थापित करेंगे। व्यावसायिक जीवन में रचनात्मकता व काबिलियत प्रदर्शित होगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। महिलाओं की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू
कर्क (22 जून-22 जुलाई) निजी संबंध मधुर रहेंगे। उन्हें प्रेम व वादों की डोर से मजबूती देंगे। यात्रा का योग बन सकता है। प्रकृति के सान्निध्य में समय बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में रचनात्मकता व कार्यकुशलता से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। दीर्घकालिक योजनाएं सालभर की समयावधि में फलीभूत होंगी, आज से ही उन पर कार्य आरंभ करें। भावनाओं से आपकी व्यावसायिक दिशा व निजी निर्णय प्रभावित होते हैं। लोगों की सहमति की परवाह न करें। अंक: 1 शुभ रंग: लोटस पिंक
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त) शरीर, मन, मस्तिष्क संतुलित रहेगा व असीम संतुष्टि महसूस करेंगे। संघर्ष के एक अंतराल के बाद भौतिक लाभ व प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यावसायिक जीवन में योजनाएं फलीभूत होंगी। प्रयासों में निरंतरता बनाएं। व्यावसायिक जीवन में सफलता व निजी संबंधों में प्रेम से जीवन व दृष्टिकोण में बदलाव आएगा। अपने सत्य व व्यक्तित्व को मौलिकता के साथ स्वीकार करेंगे। यह भाव आपको आध्यात्मिक उत्कर्ष की ओर ले जाएगा। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर) कार्यक्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। अंतर्मन में झांकने पर सामथ्र्य का एहसास होगा व भविष्य की दिशा मिलेगी। आपके आस-पास चीजें बदल रही हैं। नए अवसरों का स्वागत करेंगे। अन्य लोगों को समुचित सलाह देंगे। निजी संबंधों में प्रेम, विश्वास व सहयोग रहेगा। एक चालाक व्यक्ति से सचेत रहें, वह आपको किसी वित्तीय जोखिम में डाल सकता है। अभिरुचि की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पीकाक ब्लू

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर) संक्षिप्त व सुखद यात्रा का योग बनेगा। संबंध मजबूत होंगे व नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। चर्चित लोगों से मुलाकात होगी। कला, संगीत व मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे, पर अपनी प्राथमिकताओं, मूल्यों व संबंधों पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार से जुड़ा कोई गोपनीय सत्य सामने आएगा। अचानक मेहमान दस्तक देंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर) निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। परिवार व मित्रों संग सुखद वक्त बिताएंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण बेहतरीन अवसरों व लोगों को आकर्षित करेगा। घर व कार्यस्थल पर सौहार्द व सहयोग का माहौल रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करेंगे व पुराने प्रोजेक्ट को नई गति प्रदान करेंगे। किसी प्रिय संग संक्षिप्त अवकाश से नई ऊर्जा महसूस करेंगे। खेलों, संगीत व अभिरुचि के कार्यों में भाग लेंगे। खानपान के अतिरेक से बचें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: बटरकप यलो

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर) कार्यस्थल पर नई शुरुआतें होंगी व कुछ चीजों का अंत होगा। नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट व साझेदारी लुभावनी प्रतीत होगी। बोझिल दिनचर्या में परिवर्तन लाएंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा। घर व कार्यक्षेत्र के संबंध में नवीन दृष्टिकोण अपनाएंगे। प्राथमिकताओं व मूल्यों में परिवर्तन आएगा। परिवर्तन का विरोध करने के बजाय जीवन के अनुभवों से सीख लेकर नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाएं। संक्षिप्त यात्रा का योग बनेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी) नकारात्मक कल्पनाओं से व्यथित रहेंगे, किंतु असल में वैसा कुछ घटित होने वाला नहीं है। इसलिए चिंताओं व भय से स्वयं को मुक्त करें। दो पृथक परिस्थितियां आपके ध्यान व समय की मांग करेंगी। व्यावसायिक कार्यों को कुशलता से पूर्ण करें। योजनाओं में परिवर्तन हो सकता है। लचीला रवैया अपनाएं। अतीत से सीख लेकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। चुनौतियों को स्वीकार करें। समय के साथ चीजें स्वत: परिवर्तित होंगी। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी) विभिन्न मामलों में दूरदर्शिता अपनाने की आवश्यकता है। नकारात्मक लोगों व विध्वंसक ताकतों से बचें। मितभाषी स्वभाव रखेंगे। प्रेम व अपनी भावनाएं जाहिर करने में असमर्थता महसूस करेंगे। जिस व्यक्ति से प्रेम करते हैं, उसके प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा करेंगे। कुछ समय तक खुद पर ध्यान केंद्रित करें। जिस पर पूर्ण विश्वास हो, उसके साथ ही गोपनीय बातें साझा करें। पृष्ठभूमि में रहकर कार्य करना अधिक लाभ देगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: डीप रेड

मीन (20फरवरी-20मार्च) सत्य को समझना व विकल्प सामने होने पर मानकों से पृथक निर्णय लेना आवश्यक है। कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, पर महत्वाकांक्षाएं संतुष्ट नहीं होने देंगी। लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, पर खुशमिजाज रवैया शिखर पर ले जाएगा। प्रेम व संबंधों के प्रति अत्यधिक भावुक रहेंगे। संबंधों में सौहार्द हेतु निज स्वतंत्रता को महत्व दें। अवसर स्वत: समक्ष आएंगे व योजनाओं को मूर्त रूप देना संभव हो सकेगा। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

 

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *