Friday , May 3 2024
Breaking News

Rohit sharma: दक्षिण अफ्रीका में इस बल्लेबाज ने जमाया रंग,  रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया में पहली बार मिली जगह

Rohit sharma doubtful for south africa series due to injury priyank panchal replacement: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका दौरे से पहले जोरदार झटका लगा है। नव नियुक्त उप कप्तान रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होकर दौरे से बाहर हो गए। साउथ अफ्रीका जाने वाली टेस्ट टीम में रोहित शर्मा का नाम बतौर उप कप्तान शामिल किया गया था। अब वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर साउथ अफ्रीका में इंडिया ए टीम की कप्तानी कर रहे प्रियांक पांचाल को चुना गया है।

गुजरात के पांचाल को पहली बार बुलावा नहीं 

यह पांचाल का टेस्ट टीम में पहली बार बुलावा नहीं होगा। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा थे। 31 वर्ष के पांचाल घरेलू क्रिकेट में गुजरात का नेतृत्व करते हैं और वह अभिमन्यु ईश्वरन के साथ भारत के रिजर्व ओपनरों में से एक रहे हैं।

आम क्रिकेट प्रेमियों के बीच में भले ही पांचाल ज्यादा जाना पहचाना चेहरा नहीं हों, लेकिन वह पिछले कई वषरें से भारत-ए के लिए लगातार खेल रहे हैं। पांचाल के पास 100 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है और हाल ही में वह भारत-ए के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी गए थे। उन्होंने वहां पर तीन चार दिवसीय मैचों में से दो में कप्तानी भी की थी। उन्होंने वहां पर अपनी तीन पारियों में 96, 24 और 0 का स्कोर किया था।

गुजरात को रणजी खिताब दिलाने में पांचाल की रही अहम भूमिका 

पार्थिव पटेल के बाद से पिछले दो वर्षो में पांचाल ने गुजरात के घरेलू क्रिकेट का शानदार नेतृत्व किया है। इस दौरान वह भारत-ए में भी लगातार खेले। एमएसके प्रसाद की कमेटी ने उन्हें ओपनर के तौर पर एक विकल्प के तौर पर रखना शुरू किया था। पांचाल का करियर 2016-17 रणजी सत्र से अच्छा रहा है, जहां पर उन्होंने 17 पारियों में 87.33 के औसत से 1310 रन बनाए थे। उनका प्रथम श्रेणी करियर में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 314 है, जो उन्होंने उसी सत्र में पंजाब के खिलाफ बनाया था। यही वजह थी कि गुजरात उस वर्ष पहला रणजी खिताब भी जीतने में सफल रहा था।

 

About rishi pandit

Check Also

SIT ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज किया रेप केस, IPC के तहत दूसरी FIR

बेंगलुरु  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *