Saturday , September 21 2024
Breaking News

दुनिया में अब तक 2.68 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 68 लाख 94 हजार 715 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 90 लाख 4 हजार 1 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 80 हजार 596 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

कुक आइलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ विलियम्स की ऑकलैंड में कोरोनावायरस से मौत हो गई। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। 82 साल के विलियम्स एक लोकप्रिय जीपी (जेनरल प्रैक्टिशनर) होने के साथ-साथ एक नेता और लेखक भी थे, जो न्यूजीलैंड में रहते थे।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 2021 के मध्य तक ही कोरोना वैक्सीन को दुनियाभर में पहुंचाया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 2021 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक दुनियाभर के देशों में वैक्सीन पहुंच सकती है। यह टाइमलाइन इस आधार पर तय की गई है कि दुनियाभर में जिन वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल चल रहा है वह इस साल के अंत तक पूरा होता नहीं दिख रहा। ट्रायल पूरा होने के बाद ही वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकेगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 63,98,848 1,92,111 36,36,334
ब्राजील 40,91,801 1,25,584 32,78,243
भारत 40,69,522 70,168 31,46,135
रूस 10,20,310 17,759 8,38,126
पेरू 6,70,145 29,405 4,89,886
कोलंबिया 6,50,062 20,888 4,98,221
साउथ अफ्रीका 6,35,078 14,678 5,57,818
मैक्सिको 6,16,894 66,329 4,30,287
स्पेन 5,17,133 29,418 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,61,882 9,623 3,31,621

अमेरिका: फेज-3 के ट्रायल में पर्याप्त माइनॉरिटी शामिल नहीं
अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने कहा है कि वैक्सीनों के फेज-3 के ट्रायल में पर्याप्त रूप से माइनॉरिटी नहीं शामिल हैं। फॉसी ने कहा कि मॉडर्ना और फाइजर को ट्रायल में 37% लैटिनो और 27% अश्वेत शामिल करने चाहिए। मौजूदा समय में मॉडर्ना के ट्रायल में 16% लैटिनो और 27% अश्वेत शामिल हैं। इसी तरह फाइजर के ट्रायल में 11% लैटिनो और 8% अश्वेत हैं। फॉसी ने कहा कि ट्रायल में ज्यादा लैटिनो और अश्वेतों को शामिल करने से वैक्सीन का बेहतर रिजल्ट देखा जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर जांच कर रहा है कि दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें किस वजह से अलग हुई

टोक्यो एक जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर इस बात की जांच कर रहा है कि हाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *