Saturday , May 17 2025
Breaking News

Weather Alert: आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, मुंबई में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में खतरा

Weather Update: digi desk/BHN/मुंबई/ मौसम विभाग ने उत्तर गुजरात और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पालघर, ठाणे और मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक चक्रवाती तूफान शनिवार सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से भी टकरा सकता है। ऐसे में मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। IMD के मुताबिक अगले 12 घंटों में अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और शुक्रवार के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने से मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

आंध्र और ओडिशा से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आंध्र प्रदेश तट और ओडिशा से टकराने वाला चक्रवाती तूफान गुरुवार तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अलग स्थान पर केंद्रित हो सकता है। IMD ने तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ और आंतरिक जिलों, तटीय जिलों और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश की आशंका जताई है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 दिसंबर को उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण मुंबई में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।

देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में सर्दियां बढ़ गई हैं और ऐसे में भारत के सबसे उत्तरी इलाके जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं के लिए ‘तैयार’ रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी ऑरेंज अलर्ट पर है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ ने सुनाई आपबीती, सोने तक नहीं देते, जासूसों की तरह टॉर्चर

कोलकता पाकिस्तान से 21 दिनों के बाद रिहा होकर भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *