Saturday , May 11 2024
Breaking News

Rashifal 1st December: पॉजिटिव सोचें, आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जानिए बुधवार का पंचांग और अपना राशिफल 

1st December ka Panchang: आज पक्ष की द्वादशी है,  चित्रा नक्षत्र है।  एकादशी का पारण है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। पारण के दिन अन्न दान व गाय की पूजा व उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। बुधवार को उड़द  दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें, धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक 01 दिसंबर 2021
दिवस बुधवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:58am
सूर्यास्त 05:22pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कन्या 07;55am तक फिर तुला
करण कौलव
योग सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04pm से 07:29pm तक

राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक, इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

1 December ka राशिफल

मेष: सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनाएं। परिवार वालों को मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी।

वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यवसायी वर्ग के लोगों को लाभ होने की संभावना है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
मिथुन : आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपके सपने साकार होते नजर आएंगे। आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
कर्क: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सके तो वर्क फ्रॉम होम करें, बाहर जाने से बचें। आज वह दिन है जब चीजें वैसी नहीं होंगी जैसी आप उन्हें चाहते हैं।

सिंह : आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटक सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से परे रहेगा। जरूरत पड़ने पर आसपास के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ।

कन्या: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार करें, क्योंकि आपको बहुत धन लाभ होगा।
तुला: आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। कागजी काम पूरा न होने से आपका कुछ काम अटक सकता है। ऑफिस में आसपास के लोगों का सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक: आज आपके जीवन में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स में प्रवेश लेने के बारे में सोचेंगे। आय के किसी स्रोत के अचानक उत्पन्न होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।
धनु : आज आपको किसी से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। थोड़ी सी मेहनत से आपको कोई बड़ा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।
मकर : आज के दिन आपको कोई भी कार्य करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से आप परेशान हो सकते हैं। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने होंगे।
कुंभ : आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह होगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
मीन : आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपको कुछ घरेलू सामान खरीदना होगा। किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करें।

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *