Tuesday , July 2 2024
Breaking News

Jharkhand CM बोले- जय श्रीराम और भारत माता की जय सुन-सुन कर मेरा दिमाग खराब हो गया है

ranchi/ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो वायरस हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते दिखाई दे रहे हैं कि जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया है। प्रदेश की दो सीटों, बेरमो और दुमका में हो रहे उप चुनाव के बीच सामने आए इस वीडियो से राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। दोनों सीटों के िलए चुनाव शोर अब थम गया है और वोटिंग तथा मतगणना की प्रतीक्षा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का यह वीडियो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने रविवार को अपने फेसबुक पर शेयर किया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला भी किया। रघुवर दास ने लिखा, देश विरोधी शक्तियों के पक्ष में खड़े होनेवाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपको भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से इतनी परेशानी क्यों है? हम राष्ट्र भक्त हैं। हमारे लिए दल से पहले देश आता है।

सोशल मीडिया पर वायरस यह वीडियो 28 सेकंड का है। इसमें हेमंत सोरेन कहते सुने जा सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कमल छाप का झंडा लगाते हैं, लेकिन अपनी पार्टी का नाम नहीं बताते हैं। उसकी जगह सिर्फ जय श्री राम, जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। आखिर यह कौन सी पार्टी है। यह सब सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों के कारण आज झारखंड का पूरा विकास नहीं हो सका है।

 

About rishi pandit

Check Also

National: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 130 हुई मरने वालों की संख्या, CM योगी ने दिए ये निर्देश

National stampede at bhole baba s satsang bodies of 15 brought to etah many injured …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *