Saturday , May 11 2024
Breaking News

Rashifal 27th November: मेष राशि वाले रहें सतर्क, मन हो सकता है अशांत, जानिए शनिवार का राशिफल एवं पंचांग 

Panchang 27th November 2021 : digi desk/BHN/ आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है, काल भैरव जयन्ती है।मघा नक्षत्र है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। इस दिन भैरो पूजा भी कर सकते हैं। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।  शनिवार है, बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक 27 नवम्बर 2021
दिवस शनिवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:58 am
सूर्यास्त 05:19 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि सिंह
करण बालव
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से 12:50 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:37 pm तक।
राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक, इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करें

शनिवार का राशिफल

मेष- आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके घर से कुछ लोगों के विदेश जाने की भी संभावना हो सकती है। विरोधियों को ध्यान देना होगा। मन की अशांति रहेगी। ज्यादा मेहनत करने से शारीरिक थकान हो सकती है।
वृषभ- असमंजस की स्थिति से निपटने के प्रयास में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ का योग है। किसी एकल व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच का मामला सुलझने की संभावना है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं।
मिथुन- निजी मामलों में अधिक भागदौड़ होगी। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क-आज भाग्य आपका साथ देगा इसलिए पुराने समय से अटकी हुई योजनाएं आज पूरी होंगी। अगर कोई सौदा अटका हुआ है तो उसे आज पूरा किया जा सकता है। व्यापार के मामले में भी दिन काफी अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी उन्हें दिल से प्यार करेगा, जबकि प्रेम जीवन जीने वाले लोग आज कुछ दुखी हो सकते हैं।
सिंह- विश्वसनीय लोगों से समय पर सलाह और मदद मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के काम के कारण यात्रा हो सकती है। नियोजित कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोग आज बहुत खुश दिखाई देंगे।
कन्या-आज व्यापार और नौकरी में कुछ अच्छा होने के संकेत मिल सकते हैं. परिवार में किसी खास बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन उन मामलों में शामिल होने से बचें, जिनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है।
तुला- अपने खोए हुए रिश्ते को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। संपत्ति खरीदने के लिए जीवनसाथी की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
वृश्चिक- मेहनत कम करेंगे और लाभ अधिक हो सकता है। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है। आज आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े काम संयम से करें। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके लिए अच्छी हो सकती हैं।
धनु – अधिकारियों से मतभेद की संभावना हो सकती है। धन लाभ का योग है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
मकर- कर्ज चुकाने के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और वे आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। आप अच्छे कार्यों पर खर्च करेंगे। नौकरी को लेकर आप काफी सावधानी बरतेंगे। जैसे आपको भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके और आपके बिजनेस पार्टनर के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज सुंदर रहेगा और जीवन साथी काफी प्रयास करेगा।
कुंभ- नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले लोग अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मीन- वेतनभोगी लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकता है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *