Friday , June 28 2024
Breaking News

Kanpur Test: पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर

Kanpur test shreyas iyer became the 16th indian to score a century in the first test: digi desk/BHN/कानपुर/ कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 345 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी के हीरो रहे श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में ही शतक जमाया। Shreyas Iyer ने 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 171 गेंदों में 105 रन बनाए। टिम साउदी ने विल के हाथों कैच आउट करके उन्हें पैवेलियन भेजा। उन्होंने 157 गेंदों में 100 रन पूरे किए थे। इस तरह Shreyas Iyer अपने पहले टेस्ट में ही शतक लगाने वाले भारत के 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, शिखर धवन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16 भारतीय खिलाड़ी

  1. लाला अमरनाथ
  2. दीपक शोधन
  3. एजी कृपाल सिंह
  4. अब्बास अली बेग
  5. हनुमंत सिंह
  6. गुंडप्पा विश्वनाथ
  7. सुरेंद्र अमरनाथ
  8. मोहम्मद अजहरुद्दीन
  9. प्रवीण आमरे
  10. सौरव गांगुली
  11. वीरेंद्र सहवाग
  12. सुरेश रैना
  13. शिखर धवन
  14. रोहित शर्मा
  15. पृथ्वी शॉ
  16. श्रेयर अय्यर

विश्वनाथ के बाद अय्यर के लिए लकी साबित हुआ कानपुर

खास बात यह है कि गुंडप्पा विश्वनाथ ने भी कानपुर में ही अपना डेब्यू टेस्ट खेला था और शतक जमाया था। कानपुर में ऐसा ही कारनामा करने वाले श्रेयर दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू पर शतक बनाने वाले श्रेयस तीसरे भारतीय भी हैं। इससे पहले अर्जन कृपाल सिंह और सुरिंदर अमरनाथ ने किवीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। कृपाल सिंह ने 1955 में, तो सुरिंदर अमरनाथ ने 1976 में अपने पदार्पण टेस्ट खेले थे। इसी तरह रोहित शर्मा और पृथ्वी शॉ के बाद अय्यर टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने के बाद मुंबई के तीसरे खिलाड़ी हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने अपनी अपनी बाजियां ड्रॉ खेली

बुखारेस्ट (रोमानिया) विश्व चैम्पियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने सुपरबेट शतरंज क्लासिक के दूसरे दौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *