Sunday , May 19 2024
Breaking News

UP Election 2022: यूपी चुनाव में सपा के साथ मिलकर लड़ सकती है AAP.!

2022 UP elections aap may fight with SP in know the latest developments: digi desk/BHN/लखनऊ/  उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार को इसके स्पष्ट संकेत मिले। आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा कि दोनों के बीच सार्थक चर्चा हुई है। दोनों का उद्देश्य यही है कि यूपी से योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़कर फेंका जाए। हालांकि गठबंधन पर आधिकारिक ऐलान करने से उन्होंने इन्कार कर दिया। बता दें, समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन लगभग तय है। यानी अखिलेश यादव छोटे दलों को मिलाकर भाजपा को चुनौती देने के रणनीति पर काम कर रहे हैं।

सीटों के बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट नहीं

अभी यह साफ नहीं है कि सपा, आम आदमी पार्टी और आरएलडी के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला क्या रहेगा। सपा और आरएलडी में चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम में अखिलेश यादव अपनी स्थिति को भी तौलकर देख रहे हैं, क्योंकि सपाई न हीं चाहेंगे कि गठबंठन करने के फेर में उनकी ही पार्टी को त्याग करना पड़े।

किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी कांग्रेस और बसपा

यूपी में इस बार भी चुनाव दिलचस्प रहने वाला है। एक तरफ सत्ताधारी भाजपा है, तो दूसरी तरफ धड़ों में बंटा विपक्ष है। अखिलेश छोटे दलों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और बसपा अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। यानी वोट बंटेंगे और माना जा रहा है कि इसका फायदा भाजपा को होगा।

About rishi pandit

Check Also

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *