Sunday , September 29 2024
Breaking News

Crime: सतना निवासी उज्जैन नगर निगम में पदस्थ फील्ड इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या

Municipal corporation field engineer killed in knife attack: digi desk/BHN/उज्जैन/ उज्जैन नगर निगम के फील्ड इंजीनियर की शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाशों ने हीरा मिल की चाल के समीप तिलकेश्वर महादेव के पास घेर कर चाकू मारकर हत्या कर दी। फील्ड इंजीनियर निगम के ही एक कर्मचारी की बारात में इंदौर गया था। वहां से अपने साथी के साथ बाइक पर वापस उज्जैन लौट रहा था। जीरो पाइंट ब्रिज उतरने के बाद वह लघुशंका के लिए तिलकेश्वर महादेव मंदिर के समीप गया था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। देवास गेट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि पंकज कनौजिया निवासी सतना हाल मुकाम तिरुपति डायमंड कालोनी उज्जैन नगर निगम में फील्ड इंजीनियर था और प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देखता था। शनिवार को वह अपने दोस्त व निगम कर्मचारी की बारात में शामिल होने के लिए इंदौर गया था। वहां से अपने दोस्त सुदामा डोडिया के साथ बाइक से वापस उज्जैन लौट रहा था। जीरो पाइंट ब्रिज क्रास करने के बाद हीरा मिल की चाल के समीप तिलकेश्वर महादेव के पास वह बाइक से लघुशंका करने के लिए उतरा था। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर एकाएक चाकू से हमला कर दिया।

शोर सुनकर सुदामा मौके पर पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकले। घायल पंकज को लेकर उसका दोस्त सुदामा जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। देवास गेट पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

About rishi pandit

Check Also

कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया, 11 घंटे के बाद झाड़ियों में छिपा मिला, दो प्रहरी निलंबित

जबलपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *