Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी को मार गिराया 

Security force encounter terrorists in kulgam: digi deske/श्रीनगर/  कश्मीर के कुलगाम जिला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेराबंदी कर फायरिंग शुरू कर दी है। कुलगाम के चवलगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेरा है। सुरक्षाबलों को अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कुलगाम के चवलगाम में जारी मुठभेड़ में आतंकियों के खात्मे के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस अन्य सुरक्षाबलों के साथ जुटी हुई है।

अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। पुलिस को चवलगाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत सुरक्षाबलों के साथ क्षेत्र में एक तलाशी अभियन छेड़ा। इस दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षबलों ने भी फायरिंग की।

सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल अभी तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है।जल्द ही मुठभेड़ खत्म होने के उपरांत सुरक्षाबल आतंकियों के शव को लेकर उनकी निशानदेही में जुट जाएगी। जारी मुठभेड़ स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को अपने घरों के भीतर ही रहने की हिदायत दी गई है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, मॉडल श्रद्धा पर प्रताड़ना के आरोप

  लखनऊ लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *